Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»महिला सशक्तिकरण से लेकर पोषण तक, कार्यशाला में झारखंड बना राष्ट्रीय मॉडल
#Trending

महिला सशक्तिकरण से लेकर पोषण तक, कार्यशाला में झारखंड बना राष्ट्रीय मॉडल

By Muzaffar HussainJuly 23, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News : झारखंड में आयोजित दो दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला ने महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता जैसे अहम मुद्दों पर देशभर से आए विशेषज्ञों और कार्यकर्ताओं को एक मंच पर एकत्र किया। 14 राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने इसमें भाग लिया और झारखंड के नवाचारों को सराहा।

इस आयोजन की विशेषता रही कि इसमें महिलाओं के नेतृत्व वाली सखी मंडलों और सेतु दीदियों के जमीनी अनुभवों को प्रमुखता दी गई। झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा, “महिलाओं का स्वास्थ्य केवल सामाजिक संकेतक नहीं, बल्कि देश के आर्थिक विकास का आईना है।” उन्होंने बताया कि मंईयां सम्मान योजना और सर्वजन पेंशन योजना जैसी योजनाएं महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बना रही हैं।

सेतु दीदियां न केवल खुद जागरूक हैं, बल्कि वे अपने गांव की अन्य महिलाओं को भी स्वास्थ्य, पोषण और मानसिक कल्याण के प्रति प्रेरित कर रही हैं। मंत्री ने कहा कि “हर गांव स्वस्थ, हर महिला सक्षम, हर घर समृद्ध” हमारा संकल्प है और इसके लिए महिला स्वयं सहायता समूहों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

ग्रामीण विकास सचिव के. श्रीनिवासन ने बताया कि डाकिया योजना, फूलो-झानो आशीर्वाद योजना और मंईयां सम्मान योजना जैसी पहलें ग्रामीण महिलाओं को नई दिशा दे रही हैं। फूलो-झानो योजना के अंतर्गत अब तक 36,000 महिलाओं को ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि जोहार परियोजना का दूसरा चरण जल्द ही शुरू किया जाएगा।

कार्यशाला में भारत सरकार की संयुक्त सचिव स्मृति शरण ने कहा कि इस मंच का उद्देश्य राज्यों के बीच आपसी सीख को साझा कर एक ठोस रूपरेखा बनाना है। उन्होंने झारखंड को FNH (Food, Nutrition, Health) के क्षेत्र में बेहतरीन कार्यों के लिए सराहा और सुझाव दिया कि राज्य ‘इमर्सिबल साइट्स’ विकसित करें ताकि अन्य राज्य वहां से सीख सकें।

खूंटी की सेतु दीदी क्लेमेंसिया ओर्रा ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि समूह अब आंगनबाड़ी और आशा दीदी के साथ मिलकर आयरन, कैल्शियम, डीवॉर्मिंग गोलियों की जानकारी दे रहा है। ये प्रयास ग्रामीण परिवारों में जागरूकता बढ़ा रहे हैं।

कार्यक्रम में झारखंड की उत्कृष्ट सेतु दीदियों को मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यशाला स्थल पर लगे 14 राज्यों के स्टॉल्स में महिला समूहों द्वारा किए गए नवाचारों की प्रभावशाली प्रदर्शनी प्रस्तुत की गई। ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने हर स्टॉल पर जाकर महिलाओं के प्रयासों की सराहना की।

इस कार्यक्रम में डॉ. मोनिका (उप सचिव, ग्रामीण विकास मंत्रालय), अनन्य मित्तल (सीईओ, JSLPS) और झारखंड सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

भारत में उर्दू शिक्षा का महाकुंभ : 28,000 स्कूलों के साथ भविष्य की ओर कदम

May 11, 2026

प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र की समस्याओं का होगा समाधान : जोबा माझी

May 10, 2026

भालूटोली में ट्रक समेत 50 बोरा डोडा जब्त, अपराधी को नहीं पकड़ सकी पुलिस

May 10, 2026

RECENT ADDA.

भारत में उर्दू शिक्षा का महाकुंभ : 28,000 स्कूलों के साथ भविष्य की ओर कदम

May 11, 2026

प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र की समस्याओं का होगा समाधान : जोबा माझी

May 10, 2026

भालूटोली में ट्रक समेत 50 बोरा डोडा जब्त, अपराधी को नहीं पकड़ सकी पुलिस

May 10, 2026

झारखंड में अवैध बालू के ‘काले खेल’ पर लगाम की तैयारी, सैटेलाइट से होगी निगरानी

May 10, 2026

झारखंड में कुदरत के तेवर : अगले 48 घंटे भारी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

May 10, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.