Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»डालसा सचिवों को पारदर्शी बजट निर्माण की दी गई सलाह, वित्तीय लापरवाही पर चेतावनी
#Trending

डालसा सचिवों को पारदर्शी बजट निर्माण की दी गई सलाह, वित्तीय लापरवाही पर चेतावनी

By Muzaffar HussainJuly 12, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News : झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) के कार्यपालक अध्यक्ष जस्टिस एस.एन. प्रसाद ने कहा कि किसी भी संस्था के सुचारु संचालन के लिए सुदृढ़ बजट प्रबंधन अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि वित्तीय अनुशासन के बिना न परिवार चल सकता है, न संस्था।

शनिवार को झालसा में आयोजित एकाउंट और ऑडिट प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में राज्यभर से आए डालसा सचिवों और न्यायिक पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बजट की पूर्व तैयारी आवश्यक है ताकि वित्तीय वर्ष के अंत में जल्दबाजी में धन खर्च करने जैसी स्थितियों से बचा जा सके।

जस्टिस प्रसाद ने बजट निर्माण में पारदर्शिता और उत्तरदायित्व को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि यह जनता के टैक्स का पैसा है, इसका सही और नियोजित उपयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बजट का प्रभावी उपयोग दुर्घटना बीमा, दुष्कर्म पीड़िता मुआवजा और अन्य कल्याणकारी योजनाओं में तत्काल किया जाना चाहिए।

उन्होंने सुझाव दिया कि बजट तैयार करते समय पैरा लीगल वॉलंटियर्स (PLV) की राय अवश्य ली जाए, क्योंकि वे जमीनी हकीकत से भलीभांति परिचित होते हैं। इससे योजना निर्माण और धन आवंटन अधिक प्रभावी और यथार्थपरक हो सकता है।

जस्टिस प्रसाद ने चेतावनी दी कि अगर बजट उपयोग में लापरवाही या मनमानी की गई, तो यह वित्तीय अनियमितता मानी जाएगी और संस्था की विफलता का संकेत होगा। किसी भी संदेह की स्थिति में तत्काल झालसा से मार्गदर्शन लेने का सुझाव दिया गया।

इस अवसर पर हाई कोर्ट के जस्टिस ए.के. राय, रजिस्ट्रार जनरल, सचिव रंजना अस्थाना, दीपक कुमार साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र की समस्याओं का होगा समाधान : जोबा माझी

May 10, 2026

भालूटोली में ट्रक समेत 50 बोरा डोडा जब्त, अपराधी को नहीं पकड़ सकी पुलिस

May 10, 2026

झारखंड में अवैध बालू के ‘काले खेल’ पर लगाम की तैयारी, सैटेलाइट से होगी निगरानी

May 10, 2026

RECENT ADDA.

प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र की समस्याओं का होगा समाधान : जोबा माझी

May 10, 2026

भालूटोली में ट्रक समेत 50 बोरा डोडा जब्त, अपराधी को नहीं पकड़ सकी पुलिस

May 10, 2026

झारखंड में अवैध बालू के ‘काले खेल’ पर लगाम की तैयारी, सैटेलाइट से होगी निगरानी

May 10, 2026

झारखंड में कुदरत के तेवर : अगले 48 घंटे भारी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

May 10, 2026

झारखंड में बढ़ता क्राइम ग्राफ : हत्या के मामलों में नंबर वन बना प्रदेश

May 10, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.