अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Ranchi News : झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले में मई माह की सम्मान राशि का सफलतापूर्वक भुगतान किया गया है। योजना के प्रथम चरण में कुल 3,25,051 लाभुकों को प्रत्येक ₹2500 की राशि सीधे उनके आधार लिंक्ड बैंक खातों में भेजी गई है। इस चरण में सरकार ने कुल ₹81,26,27,500 की राशि ट्रांसफर की है।
उक्त जानकारी देते हुए जिला उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने बताया कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के माध्यम से राज्य सरकार सामाजिक सुरक्षा और महिला सम्मान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभा रही है।
उन्होंने बताया कि जिन लाभुकों के आवेदन पूर्व में स्वीकृत हो चुके हैं, लेकिन उन्होंने अपने बैंक खातों को आधार से सीड नहीं कराया है, ऐसे लाभुकों को तत्काल अपने खाते आधार से लिंक कराना अनिवार्य है। बिना आधार सीडिंग के योजना की राशि ट्रांसफर नहीं हो पाएगी।
भौतिक सत्यापन का कार्य भी जिले में तेज़ी से जारी है। जिन लाभुकों का सत्यापन अभी लंबित है, उन्हें अपने आंगनबाड़ी केंद्र या सेविका से संपर्क कर सत्यापन प्रपत्र भरना होगा। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होते ही शेष योग्य लाभुकों को भी सम्मान राशि का लाभ मिलेगा।
DC श्री भजन्त्री ने नागरिकों से अपील की है कि वे समय पर सभी आवश्यक दस्तावेज और प्रक्रिया पूरी करें ताकि किसी भी लाभुक को योजना से वंचित न रहना पड़े।
यह योजना झारखंड सरकार द्वारा माताओं और महिलाओं को सम्मान देने के उद्देश्य से शुरू की गई है और इसका दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है। योजना में पारदर्शिता और डिजिटल भुगतान की प्रक्रिया अपनाकर सरकार सीधे लाभुकों तक सहायता पहुँचा रही है।
मई महीने में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत लाभुकों की संख्या जिनके बैंक खाते में सम्मान राशि (2500 रुपये) हस्तांतरित की गयी
| 1 | कांके | 26486 |
| 2 | सदर शहरी क्षेत्र (नगर निगम) | 24989 |
| 3 | माण्डर | 19309 |
| 4 | सिल्ली | 16759 |
| 5 | बेड़ो | 16242 |
| 6 | हेहल शहरी क्षेत्र (नगर निगम) | 16011 |
| 7 | चान्हो | 15998 |
| 8 | ओरमांझी | 14960 |
| 9 | रातू | 14673 |
| 10 | तमाड़ | 14654 |
| 11 | बुढ़मू | 14362 |
| 12 | नामकुम | 14097 |
| 13 | नगड़ी | 14095 |
| 14 | अनगड़ा | 13588 |
| 15 | अरगोड़ा शहरी क्षेत्र (नगर निगम) | 13138 |
| 16 | सोनाहातू | 10687 |
| 17 | बड़गाईं शहरी क्षेत्र (नगर निगम) | 9917 |
| 18 | लापुंग | 8548 |
| 19 | ईटकी | 8381 |
| 20 | राहे | 7773 |
| 21 | खलारी | 7526 |
| 22 | बुण्डू | 6724 |
| 23 | नगड़ी शहरी क्षेत्र (नगर निगम) | 6545 |
| 24 | नामकुम शहरी क्षेत्र (नगर निगम) | 5933 |
| 25 | बुण्डू नगर पंचायत | 2720 |
| 26 | कांके शहरी क्षेत्र (नगर निगम) | 936 |

