अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Ranchi News : लोकहित अधिकार पार्टी की प्रदेश स्तरीय बैठक रांची के भामाशाह नगर स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू ने की, जबकि संचालन अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष अजय कुमार गौतम ने किया।
बैठक में पार्टी ने सामाजिक न्याय को अपनी पहली प्राथमिकता बताते हुए “जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी” सिद्धांत को लागू करने का संकल्प लिया। इसके अंतर्गत देश में जातिगत जनगणना, पिछड़ा आयोग को शक्तिशाली बनाना, जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण, उच्च शिक्षा व चिकित्सा में समान और मुफ्त व्यवस्था तथा वोटर पेंशन जैसी योजनाओं को लागू कराना शामिल है।
हरिनाथ साहू ने कहा लोकहित अधिकार पार्टी का गठन शोषित, वंचित और उपेक्षित वर्गों को न्याय दिलाने के उद्देश्य से हुआ है और यह पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर चुनाव आयोग से मान्यता प्राप्त है। उन्होंने प्रदेश के सभी पदाधिकारियों से बूथ स्तर तक संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान चलाने का आह्वान किया।
बैठक में रांची, हजारीबाग, लोहरदगा, सिमडेगा, गोड्डा समेत कई जिलों के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने एकमत से सामाजिक न्याय के आंदोलन को गांव-गांव तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की।

