अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Ranchi News : रांची नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-01 में एक निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत पर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। अपर प्रशासक के आदेशानुसार झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 और झारखंड भवन उपविधि 2016 के तहत उक्त भवन निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रोकते हुए सील कर दिया गया है।
यह भवन प्लॉट संख्या-30, 31, 32, 33, 34 (खाता संख्या-18, 83, 110) रकबा 6935.96 वर्गमीटर पर स्थित है। निर्माणाधीन भवन का नक्शा 31 मार्च 2022 को पारित हुआ था, लेकिन निरीक्षण में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।
निगम के संयुक्त निरीक्षण दल के अनुसार, बाउंड्री वॉल गिरने से बगल की संपत्ति और दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। साथ ही मलबा नाली में भर जाने से जल निकासी भी बाधित हो गई।
पूर्व में रांची नगर निगम द्वारा निर्माण कार्य पर रोक लगाने का नोटिस दिया गया था, बावजूद इसके बिना नक्शे के पुनर्प्रमाणन (Revalidation) के कार्य जारी रहा जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।
प्रशासन का कहना है कि इस प्रकार का निर्माण जनसुरक्षा और संपत्ति के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। इसलिए अपर प्रशासक ने निर्माण को रोकने और स्थल को सील करने का आदेश जारी किया है।

