अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Ranchi News : राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी सर्वजन पेंशन योजना के तहत रांची जिला प्रशासन ने जुलाई माह की पेंशन राशि लाभुकों को उनके बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी है। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार, 2 लाख 37 हजार 555 लाभुकों को कुल ₹23 करोड़ 75 लाख 55 हजार की राशि डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी गई।
हर लाभुक को ₹1000 की राशि उनके खातों में भेजी गई है। इस योजना में कई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं शामिल हैं, जैसे:
-
मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना – 1,69,124 लाभुक
-
मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना – 47,474 लाभुक
-
स्वामी विवेकानंद नि:शक्त स्वावलंबन योजना – 20,200 लाभुक
-
एचआईवी/एड्स पीड़ित सहायतार्थ पेंशन योजना – 411 लाभुक
-
मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन योजना – 339 लाभुक
-
मुख्यमंत्री राज्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना (ट्रांसजेंडर हेतु) – 07 लाभुक
इस पहल का उद्देश्य समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों को आर्थिक सहयोग प्रदान करना है, जिससे वे सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकें।
यदि किसी लाभुक को पेंशन की राशि प्राप्त नहीं हुई है, तो वे जिला प्रशासन के व्हाट्सएप नंबर “अबुआ साथी” (9430328080) पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। शिकायत मिलने के बाद सामाजिक सुरक्षा कार्यालय द्वारा तत्परता से जांच और समाधान किया जाएगा। साथ ही, लाभुक अपने अंचल कार्यालय में भी आवेदन दे सकते हैं।
उपायुक्त श्री भजन्त्री ने स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और इसके लिए प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है।

