Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»हर मंगलवार क्यों जुटती है भीड़ प्रखंड कार्यालयों में? जानिए जनता दरबार का सच!
#Trending

हर मंगलवार क्यों जुटती है भीड़ प्रखंड कार्यालयों में? जानिए जनता दरबार का सच!

By Muzaffar HussainJuly 8, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News : रांची जिला प्रशासन जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए हर मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन कर रहा है। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर यह विशेष पहल जिले के सभी प्रखंड और अंचल कार्यालयों में की जा रही है। इस दरबार का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की शिकायतें सुनना, उन्हें समझना और जहां संभव हो, वहीं तत्काल समाधान करना है।

आज, 8 जुलाई 2025 को आयोजित जनता दरबार में प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) और अंचल अधिकारी (CO) ने बड़ी संख्या में लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इनमें मुख्य रूप से भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, अतिक्रमण, भूमि मापी और निबंधन से जुड़े मामले सामने आए। कई शिकायतों का तत्काल मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि कुछ मामलों को संबंधित विभागों को अग्रेषित कर शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिया गया।

जनता दरबार में अंचल निरीक्षक (CI) और राजस्व कर्मचारी भी उपस्थित रहे, ताकि जमीन से जुड़े मामलों में शीघ्र निष्पादन किया जा सके। राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे शिकायतों की अद्यतन स्थिति की जानकारी रखें और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें। इससे लोगों को बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

उपायुक्त श्री भजन्त्री ने स्पष्ट कहा है कि प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता जनता की समस्याओं का पारदर्शी, त्वरित और जवाबदेह समाधान है। उन्होंने अधिकारियों से संवेदनशील रवैया अपनाने और नागरिकों को अनावश्यक परेशानी से बचाने की बात दोहराई।

यह पहल न केवल जनता का भरोसा प्रशासन में बढ़ा रही है, बल्कि सरकारी कार्यप्रणाली को भी जनहित के और करीब ला रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र की समस्याओं का होगा समाधान : जोबा माझी

May 10, 2026

भालूटोली में ट्रक समेत 50 बोरा डोडा जब्त, अपराधी को नहीं पकड़ सकी पुलिस

May 10, 2026

झारखंड में अवैध बालू के ‘काले खेल’ पर लगाम की तैयारी, सैटेलाइट से होगी निगरानी

May 10, 2026

RECENT ADDA.

प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र की समस्याओं का होगा समाधान : जोबा माझी

May 10, 2026

भालूटोली में ट्रक समेत 50 बोरा डोडा जब्त, अपराधी को नहीं पकड़ सकी पुलिस

May 10, 2026

झारखंड में अवैध बालू के ‘काले खेल’ पर लगाम की तैयारी, सैटेलाइट से होगी निगरानी

May 10, 2026

झारखंड में कुदरत के तेवर : अगले 48 घंटे भारी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

May 10, 2026

झारखंड में बढ़ता क्राइम ग्राफ : हत्या के मामलों में नंबर वन बना प्रदेश

May 10, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.