Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»रांची में आनंद मंगलम बैंक्वेट हॉल सील, जानिए क्या है पूरा मामला
#Trending

रांची में आनंद मंगलम बैंक्वेट हॉल सील, जानिए क्या है पूरा मामला

By Muzaffar HussainJuly 7, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News : रांची नगर निगम ने नियमों का उल्लंघन करते हुए संचालित हो रहे बैंक्वेट हॉल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आनंद मंगलम बैंक्वेट हॉल को सील कर दिया है। यह बैंक्वेट हॉल वार्ड संख्या 3, एदलहातू क्षेत्र में स्थित है और बिना नगर निगम की वैध अनुज्ञप्ति के संचालित किया जा रहा था।

नगर निगम के अपर प्रशासक संजय कुमार के निर्देश पर 5 जुलाई 2025 को पहले इस हॉल को लेकर नोटिस जारी किया गया था, जिसमें स्पष्ट रूप से अवैध संचालन बंद करने का आदेश दिया गया था। बावजूद इसके, बैंक्वेट हॉल का संचालन जारी रहा। इसके बाद निगम की बाजार शाखा की टीम ने आज, 7 जुलाई 2025 को उक्त हॉल को सील कर दिया।

यह कार्रवाई झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 की धारा 466 और झारखंड शहरी क्षेत्र धर्मशाला/विवाह भवन/बैंक्वेट हॉल/लॉज एवं हॉस्टल निर्माण एवं अनुज्ञप्ति नियमावली 2013 के प्रावधानों के तहत की गई। नगर निगम ने इसे स्पष्ट रूप से नियमों का उल्लंघन माना और बिना अनुमति के संचालन को गैरकानूनी करार दिया।

नगर निगम प्रशासन ने इस अवसर पर सभी बैंक्वेट हॉल, लॉज, हॉस्टल और विवाह भवन संचालकों को चेतावनी दी है कि वे अनिवार्य रूप से नगर निगम से लाइसेंस प्राप्त करें। बिना अनुज्ञप्ति के संचालन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे ऐसे अवैध भवनों का उपयोग करने से बचें और कार्यक्रम आयोजन से पहले सुनिश्चित करें कि संबंधित स्थल के पास वैध अनुमति हो। निगम के अनुसार, यह कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी ताकि नगर क्षेत्र में सुव्यवस्थित और कानूनी संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

इस कार्रवाई को रांची नगर निगम की तरफ से एक स्पष्ट संदेश माना जा रहा है कि अब नियमों की अनदेखी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इसके जरिए न सिर्फ शहर की व्यवस्था बेहतर होगी बल्कि आम जनता की सुरक्षा और सुविधा भी सुनिश्चित होगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र की समस्याओं का होगा समाधान : जोबा माझी

May 10, 2026

भालूटोली में ट्रक समेत 50 बोरा डोडा जब्त, अपराधी को नहीं पकड़ सकी पुलिस

May 10, 2026

झारखंड में अवैध बालू के ‘काले खेल’ पर लगाम की तैयारी, सैटेलाइट से होगी निगरानी

May 10, 2026

RECENT ADDA.

प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र की समस्याओं का होगा समाधान : जोबा माझी

May 10, 2026

भालूटोली में ट्रक समेत 50 बोरा डोडा जब्त, अपराधी को नहीं पकड़ सकी पुलिस

May 10, 2026

झारखंड में अवैध बालू के ‘काले खेल’ पर लगाम की तैयारी, सैटेलाइट से होगी निगरानी

May 10, 2026

झारखंड में कुदरत के तेवर : अगले 48 घंटे भारी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

May 10, 2026

झारखंड में बढ़ता क्राइम ग्राफ : हत्या के मामलों में नंबर वन बना प्रदेश

May 10, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.