अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
West Singhbhum News : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक अहम कदम उठाया है। जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) के अंतर्गत बहुउद्देश्यीय कार्यकर्ता (पुरुष) के पदों पर अनुबंध आधारित नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
यह बहाली प्रक्रिया जिले के उपायुक्त चंदन कुमार के निर्देशानुसार चलाई जा रही है। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी 12 जुलाई 2025 से 27 जुलाई 2025 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
प्रशासन ने बताया कि यह नियुक्ति पूर्ण रूप से अनुबंध पर आधारित होगी, जिसका मुख्य उद्देश्य जिले के ग्रामीण व सुदूर क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को सुदृढ़ करना है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय पर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी जैसे कि योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, और अन्य शर्तें जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
यह भर्ती जिले के युवाओं के लिए न केवल रोजगार का अवसर है बल्कि स्वास्थ्य सेवा में योगदान का एक मंच भी है।

