अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Ranchi News : झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने शनिवार को दिल्ली पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने झारखंड आंदोलन के प्रणेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
इस मुलाकात के दौरान कांग्रेस की ओर से ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कार्यकारी अध्यक्ष बन्धु तिर्की और पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह भी मौजूद रहीं। सभी नेताओं ने गुरुजी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
गौरतलब है कि कांग्रेस प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष देवघर जिले में पार्टी के एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली, जिसके बाद उन्होंने तुरंत दिल्ली के लिए प्रस्थान किया।
झारखंड की राजनीति में शिबू सोरेन का बड़ा कद रहा है। उनकी तबीयत को लेकर चिंता जताते हुए कांग्रेस नेताओं ने परिवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ताजा जानकारी लेकर भावनात्मक समर्थन भी जताया।

