Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»धुर्वा से मौसीबाड़ी तक भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था
#Trending

धुर्वा से मौसीबाड़ी तक भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था

By Muzaffar HussainJune 27, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News : झारखंड की राजधानी रांची के जगन्नाथपुर, धुर्वा से आज ऐतिहासिक और पावन जगन्नाथपुर रथ यात्रा पूरे विधि-विधान और भव्यता के साथ संपन्न हुई। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथ को हजारों श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और उत्साह से खींचते हुए मुख्य मंदिर से मौसीबाड़ी तक पहुंचाया।

इस विशाल धार्मिक आयोजन को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे। यात्रा मार्ग से लेकर मेला परिसर तक हर स्तर पर निगरानी और सुविधा की पुख्ता व्यवस्था रही।

सुरक्षा के लिए विशेष उपाय

रथ यात्रा मार्ग और इसके आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन और वॉच टावर लगाए गए थे। सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुरुष और महिला पुलिस बल तैनात रहा। साथ ही, मजिस्ट्रेट की तैनाती भी की गई थी। भीड़ पर निगरानी रखने के लिए सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी भी जगह-जगह मौजूद थे। नीलाद्री भवन स्थित कमांड सेंटर से ड्रोन और कैमरे की मदद से पूरे आयोजन पर नजर रखी गई।

यातायात पर विशेष नियंत्रण

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यातायात को व्यवस्थित किया गया। कई प्रमुख मार्गों जैसे धुर्वा गोलचक्कर से पुराना विधानसभा, प्रभात तारा मैदान से शालीमार चौक और तिरिल मोड़ से मौसीबाड़ी गोलचक्कर तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रही।

प्रशासनिक उपस्थिति और भागीदारी

रथ यात्रा के दौरान कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। इनमें पुलिस महानिरीक्षक मनोज कौशिक, उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री, डीआईजी चंदन कुमार सिन्हा, और अन्य प्रशासनिक अधिकारी शामिल थे। सभी अधिकारियों ने व्यक्तिगत रूप से निगरानी की और जरूरत के अनुसार मेला क्षेत्र में तैनात पदाधिकारियों को निर्देश भी दिए।

उपायुक्त श्री भजन्त्री ने स्वयं भगवान के रथ को श्रद्धा से खींचा और यात्रियों से संयम व सहयोग की अपील की। मंदिर समिति और प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे इस पवित्र आयोजन में सहभागी बनें और व्यवस्था बनाए रखने में अपना योगदान दें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र की समस्याओं का होगा समाधान : जोबा माझी

May 10, 2026

भालूटोली में ट्रक समेत 50 बोरा डोडा जब्त, अपराधी को नहीं पकड़ सकी पुलिस

May 10, 2026

झारखंड में अवैध बालू के ‘काले खेल’ पर लगाम की तैयारी, सैटेलाइट से होगी निगरानी

May 10, 2026

RECENT ADDA.

प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र की समस्याओं का होगा समाधान : जोबा माझी

May 10, 2026

भालूटोली में ट्रक समेत 50 बोरा डोडा जब्त, अपराधी को नहीं पकड़ सकी पुलिस

May 10, 2026

झारखंड में अवैध बालू के ‘काले खेल’ पर लगाम की तैयारी, सैटेलाइट से होगी निगरानी

May 10, 2026

झारखंड में कुदरत के तेवर : अगले 48 घंटे भारी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

May 10, 2026

झारखंड में बढ़ता क्राइम ग्राफ : हत्या के मामलों में नंबर वन बना प्रदेश

May 10, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.