अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Ranchi News : शहर के जेपी मार्केट स्थित मोबाइल दुकानों में बीती रात चोरी की घटना सामने आई है। दो दुकानों को निशाना बनाने की कोशिश की गई, जिसमें से एक चोर चोरी के इरादे से दुकान में तो घुस गया, लेकिन निकल नहीं पाया।
घटना का खुलासा तब हुआ जब सुबह दुकानदार ने रोज की तरह अपनी दुकान खोली। दुकान के अंदर एक नाबालिग चोर फंसा मिला, जिसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। तत्काल इसकी सूचना विधानसभा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर चोर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
सूत्रों के अनुसार, दुकान से कुछ मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं, जो चोरी की कोशिश के दौरान इकट्ठा किए गए थे। यह मामला एक नाबालिग द्वारा चोरी की कोशिश के कारण और भी संवेदनशील बन गया है।
पुलिस अब यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चोर अकेला था या उसके साथ अन्य लोग भी शामिल थे जो मौके से फरार हो गए। फिलहाल नाबालिग चोर को बाल सुधार गृह भेजने की प्रक्रिया चल रही है और मामले की आगे जांच जारी है।

