Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»लोअर बाजार में जाली नोट कांड का खुलासा, किशोर के जरिए पिता तक पहुंची पुलिस
#Trending

लोअर बाजार में जाली नोट कांड का खुलासा, किशोर के जरिए पिता तक पहुंची पुलिस

By Muzaffar HussainJune 12, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News : रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में जाली नोटों के एक मामले का खुलासा हुआ है, जिसमें एक मोबाइल दुकानदार की सतर्कता से पुलिस तक यह मामला पहुंचा। घटना 11 जून 2025 की है जब एक किशोर ग्राहक ने मोबाइल खरीदते वक्त दुकानदार को 500-500 रुपये के 7 नकली नोट दिए।

दुकानदार को नोटों की गुणवत्ता संदिग्ध लगी, जिस पर उसने तुरंत लोअर बाजार थाना को इसकी सूचना दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए किशोर से पूछताछ की, जिसमें उसने खुलासा किया कि ये नोट उसके पिता सुभाष प्रसाद के पास से लाए गए हैं। किशोर की जानकारी के आधार पर पुलिस ने सुभाष प्रसाद के घर पर छापेमारी की।

https://publicadda.com/wp-content/uploads/2025/06/WhatsApp-Video-2025-06-12-at-8.22.24-PM.mp4

छापेमारी के दौरान पुलिस को घर में छुपाकर रखे गए 500-500 रुपये के कुल 29 जाली नोट मिले, जिनमें से कई नोटों का सीरियल नंबर एक ही पाया गया, जिससे यह साफ हो गया कि ये नकली हैं और सुनियोजित ढंग से तैयार किए गए हैं। पूछताछ में सुभाष प्रसाद नकली नोटों के स्रोत के बारे में कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके।

इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और कुल 37 जाली नोट (500 रुपये के) बरामद किए गए। सभी वस्तुएं और नकली नोट विधिवत रूप से जब्त कर लिए गए हैं।

पुलिस का कहना है कि यह मामला जाली करेंसी के कारोबार से जुड़ा हो सकता है और इस दिशा में गहन जांच की जा रही है। लोअर बाजार थाना में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

इस मामले ने एक बार फिर शहर में नकली करेंसी के खतरे की ओर इशारा किया है। पुलिस आम लोगों से अपील कर रही है कि लेन-देन के समय नोटों की सत्यता की जाँच जरूर करें और किसी भी संदिग्ध परिस्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

भालूटोली में ट्रक समेत 50 बोरा डोडा जब्त, अपराधी को नहीं पकड़ सकी पुलिस

May 10, 2026

झारखंड में अवैध बालू के ‘काले खेल’ पर लगाम की तैयारी, सैटेलाइट से होगी निगरानी

May 10, 2026

झारखंड में कुदरत के तेवर : अगले 48 घंटे भारी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

May 10, 2026

RECENT ADDA.

भालूटोली में ट्रक समेत 50 बोरा डोडा जब्त, अपराधी को नहीं पकड़ सकी पुलिस

May 10, 2026

झारखंड में अवैध बालू के ‘काले खेल’ पर लगाम की तैयारी, सैटेलाइट से होगी निगरानी

May 10, 2026

झारखंड में कुदरत के तेवर : अगले 48 घंटे भारी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

May 10, 2026

झारखंड में बढ़ता क्राइम ग्राफ : हत्या के मामलों में नंबर वन बना प्रदेश

May 10, 2026

Liberty Bloc एप स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता का नया सशक्त मंच

May 10, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.