Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»प्रत्येक पंचायत में खोला जाएगा पुस्तकालय, पदभार संभालते ही नवनियुक्त DC ने दिए निर्देश
#Trending

प्रत्येक पंचायत में खोला जाएगा पुस्तकालय, पदभार संभालते ही नवनियुक्त DC ने दिए निर्देश

By Muzaffar HussainMay 29, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ramgarh News : रामगढ़ जिले के नवनियुक्त DC फैज अक अहमद मुमताज ने पदभार ग्रहण करते ही जिले के विकास कार्यों की समीक्षा में सक्रियता दिखाई है। गुरुवार को पद संभालने के बाद उन्होंने जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और कई अहम दिशा-निर्देश जारी किए। इस बैठक में शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग में उनकी प्राथमिकता साफ दिखी।

DC ने कहा प्रत्येक पंचायत में पुस्तकालय खोला जाएगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी शिक्षा से सीधे जुड़ सकें। इसके लिए उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) और अंचल अधिकारी (CO) को आवश्यक जमीन चिन्हित करने का निर्देश दिया। साथ ही, स्वास्थ्य के क्षेत्र में आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए ‘स्वास्थ्य मित्र’ तैयार करने की योजना पर भी काम शुरू करने के निर्देश दिए। इन स्वास्थ्य मित्रों को फर्स्ट एड किट, सीपीआर जैसी आवश्यक ट्रेनिंग दी जाएगी।

बैठक में DFO नीतीश कुमार, DDC रोबिन टोप्पो, AC गीतांजलि, सिविल सर्जन डॉ महालक्ष्मी प्रसाद और अन्य विभागीय अधिकारियों ने भाग लिया। सभी ने DC को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।

मनरेगा योजनाओं की समीक्षा करते हुए DC मुमताज ने ज्यादा से ज्यादा मानव दिवस सृजित करने और लाभुकों को समय पर रोजगार देने पर जोर दिया। उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि मनरेगा कार्यों में किसी प्रकार की डुप्लीकेसी न हो और लंबित योजनाएं शीघ्र पूर्ण हों। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि मजदूरों को समय पर मानदेय का भुगतान हो।

राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान DC ने नीलाम पत्र वादों के शीघ्र निष्पादन को जरूरी बताया और इसकी मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी SDO को सौंपी। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में उन्होंने खास तौर पर अस्पतालों में डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति को सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि मरीजों का इलाज तभी प्रभावी हो सकता है जब चिकित्सक समय पर अस्पताल में उपलब्ध हों।

फैज अक अहमद मुमताज ने स्पष्ट किया कि जिले की जनता को बेहतर प्रशासन देने के लिए वह समर्पित हैं और आने वाले समय में विकास योजनाओं में तेजी लाई जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चतरा में नशे के सौदागर पर प्रहार: लूना गाड़ी पर ब्राउन शुगर बेचते धराया

May 10, 2026

भ्रष्टाचार के खिलाफ लोहरदगा से हुंकार: ‘हमर अधिकार मंच’ की कार्यशाला में RTI को बताया लोकतंत्र का सबसे बड़ा हथियार

May 10, 2026

चाईबासा में राजद की युवा चौपाल, युवाओं को राजनीति से जुड़ने का दिया संदेश

May 10, 2026

RECENT ADDA.

चतरा में नशे के सौदागर पर प्रहार: लूना गाड़ी पर ब्राउन शुगर बेचते धराया

May 10, 2026

भ्रष्टाचार के खिलाफ लोहरदगा से हुंकार: ‘हमर अधिकार मंच’ की कार्यशाला में RTI को बताया लोकतंत्र का सबसे बड़ा हथियार

May 10, 2026

चाईबासा में राजद की युवा चौपाल, युवाओं को राजनीति से जुड़ने का दिया संदेश

May 10, 2026

चाईबासा में सखी दिवस का भव्य आयोजन, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

May 10, 2026

आजादी के बाद पहली बार गांव पहुंचीं सांसद जोबा माझी, ग्रामीणों ने सुनाया दर्द

May 10, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.