Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»मंईयां सम्मान योजना में 9.57 लाख का घोटाला, 172 फर्जी लाभार्थी, दर्ज हुआ केस
#Trending

मंईयां सम्मान योजना में 9.57 लाख का घोटाला, 172 फर्जी लाभार्थी, दर्ज हुआ केस

By Muzaffar HussainJuly 10, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

East Singhbhum News : मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला प्रखंड के हेंदलजुड़ी पंचायत में इस योजना के तहत 172 महिलाओं ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए योजना का लाभ उठाया। इन सभी महिलाओं के खिलाफ प्रशासन ने गालूडीह थाना में मामला दर्ज करा दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिहार और पश्चिम बंगाल से संबंध रखने वाली इन महिलाओं ने योजना की पहली किस्त की राशि 2500 रुपये प्रति व्यक्ति फर्जी दस्तावेजों के सहारे प्राप्त की। कुल मिलाकर 9 लाख 57 हजार रुपये की अवैध निकासी हुई।

घाटशिला प्रखंड विकास पदाधिकारी युनिका शर्मा के आदेश पर पंचायत सचिव मंगल टुडू ने प्राथमिकी दर्ज कराई। प्राथमिकी में बिहार के किशनगंज जिले के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र की 40 और पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा थाना क्षेत्र की 132 महिलाओं के नाम शामिल हैं।

इस मामले में हेंदलजुड़ी पंचायत की तत्कालीन सचिव पुष्पा कुमारी पोद्दार को भी सवालों के घेरे में लाया गया है। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, जिसमें उनसे जवाब मांगा गया है कि यह फर्जीवाड़ा उनके कार्यकाल में कैसे हुआ।

स्थानीय राजनीतिक दल भाजपा और झामुमो ने इस प्रकरण को गंभीर बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। यह घटना सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है, विशेषकर तब जब योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को सशक्त बनाना था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र की समस्याओं का होगा समाधान : जोबा माझी

May 10, 2026

भालूटोली में ट्रक समेत 50 बोरा डोडा जब्त, अपराधी को नहीं पकड़ सकी पुलिस

May 10, 2026

झारखंड में अवैध बालू के ‘काले खेल’ पर लगाम की तैयारी, सैटेलाइट से होगी निगरानी

May 10, 2026

RECENT ADDA.

प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र की समस्याओं का होगा समाधान : जोबा माझी

May 10, 2026

भालूटोली में ट्रक समेत 50 बोरा डोडा जब्त, अपराधी को नहीं पकड़ सकी पुलिस

May 10, 2026

झारखंड में अवैध बालू के ‘काले खेल’ पर लगाम की तैयारी, सैटेलाइट से होगी निगरानी

May 10, 2026

झारखंड में कुदरत के तेवर : अगले 48 घंटे भारी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

May 10, 2026

झारखंड में बढ़ता क्राइम ग्राफ : हत्या के मामलों में नंबर वन बना प्रदेश

May 10, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.