Ranchi : रांची नगर निगम ने शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ विशेष अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में मंगलवार को निगम की बाजार शाखा की टीम ने चांदनी चौक क्षेत्र में निरीक्षण किया।

जांच के दौरान टीम को कुल पांच बड़े अवैध होर्डिंग्स लगे मिले। कार्रवाई करते हुए निगम कर्मियों ने सभी होर्डिंग्स को काटकर पूरी तरह से हटा दिया। इस दौरान स्थानीय लोगों को भी संदेश दिया गया कि अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग्स अब बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

निगम अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आने वाले दिनों में और तेज किया जाएगा। शहर के अन्य इलाकों में भी अवैध होर्डिंग्स की पहचान कर उन्हें हटाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

नगर निगम ने अपील की है कि लोग विज्ञापन या प्रचार सामग्री लगाने से पहले संबंधित विभाग से अनुमति लें। ऐसा न करने पर उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। रांची नगर निगम का यह कदम शहर को साफ-सुथरा, सुरक्षित और सुंदर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Share.
Exit mobile version