Ranchi : विज्ञापन संख्या-01/2024 के तहत चौकीदार पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों की चिकित्सीय जांच 25 से 30 अगस्त के बीच सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई। इसके बाद अंतिम रूप से चयनित कुल 251 अभ्यर्थियों को 16 सितंबर 2025 को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
यह नियुक्ति पत्र रांची समाहरणालय, ब्लॉक ‘ए’, कमरा संख्या-207 में पूर्वाह्न 10:45 बजे से वितरित किए जाएंगे। प्रशासन ने सभी चयनित अभ्यर्थियों से प्रवेश पत्र और वैध पहचान पत्र के साथ समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है। सभी अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग करें और निर्धारित समय पर पहुंचकर अपना नियुक्ति पत्र प्राप्त करें।



