Ranchi News : शहर में अवैध तरीके से लगाए जा रहे विज्ञापन होर्डिंग्स के खिलाफ रांची नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। निगम की विशेष टीम लगातार कार्रवाई करते हुए बिना अनुमति लगे होर्डिंग्स को हटाने का अभियान चला रही है। यह अभियान रांची नगर निगम के प्रशासक के निर्देशानुसार चलाया जा रहा है, जिसमें बिना NOC (अनापत्ति प्रमाण पत्र) के लगाए गए सभी होर्डिंग्स को अवैध घोषित कर हटाया जा रहा है।
इस अभियान के तहत शनिवार, 19 जुलाई 2025 को नगर निगम की टीम ने बाजार शाखा के पदाधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर विशेष अभियान चलाया। इस दौरान कार्यपालक दंडाधिकारी के नेतृत्व में टीम ने बिरसा चौक से लेकर हवाई नगर रोड तक का क्षेत्र कवर किया।
इस मौके पर सहायक प्रशासक निकेश कुमार, नगर अभियान प्रबंधक एवं बाजार शाखा की टीम भी उपस्थित रही। यह अभियान रांची नगर निगम की उस कोशिश का हिस्सा है, जिसके तहत शहरी सौंदर्यकरण और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।



