Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Social/Interesting»जेहरा जमशेदपुर महानगर कमेटी का गठन, मनोज किशोर अध्यक्ष, सचिव बनाए गए अखिलेश
Social/Interesting

जेहरा जमशेदपुर महानगर कमेटी का गठन, मनोज किशोर अध्यक्ष, सचिव बनाए गए अखिलेश

अवधेश गिरी को मुख्य संरक्षक, डॉ बनिता सहाय बनाई गई संरक्षक
Vikash SrivastavaBy Vikash SrivastavaSeptember 14, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

झारखंड मानवाधिकार संघ के परिचय सह अभिनंदन समारोह में कमेटी का किया गया विस्तार, समाज के प्रबुद्ध व्यक्तियों को दी गई महत्वपूर्व जिम्मेदारी

Jamshedpur News.

झारखण्ड मानवाधिकार संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आज डिमना के द लॉगिन होटल में केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश कुमार किनू की अध्यक्षता में परिचय सह अभिनन्दन समारोह आयोजित की गई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जमशेदपुर महानगर कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारी एवं सदस्यों का परिचय एवं अभिनंदन करना तथा झारखंड मानव अधिकार संघ के उद्देश्य के प्रति जानकारी देना था. कार्यक्रम में नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष मनोज किशोर को केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश कुमार कीनू ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित कर उनका स्वागत किया एवं उनकी पूरी टीम को पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का आरंभ राष्ट्रगाण एवं केंद्रीय महासचिव विकास श्रीवास्तव के परिचयात्मक भाषण के साथ हुआ, जबकि मंच का संचालन प्रदेश कार्यालय सचिव सुजीत वर्मा एवं धन्यवाद ज्ञापन महानगर सचिव अखिलेश कुमार सिन्हा द्वारा किया गया।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मनोज किशोर भारतीय संविधान में मानव अधिकार आयोग से संबंधित महत्वपूर्ण अनुच्छेदों का संक्षिप्त विवरण देते हुए कहा कि झारखंड मानव अधिकार संघ का मुख्य उद्देश्य मानव अधिकारों की रक्षा करना और उनके उल्लंघन को रोकना है। अधिकारों को जानना और उनका उपयोग करना हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

महत्वपूर्ण जिम्मेवारी मिलने पर झारखंड मानवाधिकार संघ के वरीय पदाधिकारीयों के प्रति आभार व्यक्त किया, साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करूँगा।

केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश कुमार किनू ने झारखंड मानवाधिकार संघ के बारे में बताते हुए कहा कि, झारखंड मानवाधिकार संघ एक गैर-सरकारी संगठन है जो झारखंड राज्य में मानवाधिकारों को बनाए रखने और उनकी वकालत करने के लिए समर्पित है। यह संगठन सामाजिक न्याय, कानूनी सहायता और जन जागरूकता अभियानों सहित विभिन्न मुद्दों पर काम करता है।

संघ के केंद्रीय महासचिव विकास कुमार श्रीवास्तव में संघ की स्थापना से लेकर अभी तक की विकास यात्रा का संक्षिप्त वर्णन दिया तथा कहा कि हमारा संगठन झारखंड का एकमात्र संगठन है जिसे राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के द्वारा मान्यता प्राप्त है

इस अवसर पर समाज के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे, जिनमें कोल्हान संरक्षक अविनाश सिंह राजा, अवधेश गिरी, हेमलाल चौधरी, सुनील कुमार श्रीवास्तव, संतोष कुमार सिंह,अमित गिरी, विक्रम सिंह, नवीन श्रीवास्तव, अनमोल किशोर, राजकिशोर शर्मा आदि शामिल थे।

महत्वपूर्ण जिम्मेवारी मिलने पर झारखंड मानवाधिकार संघ के वरीय पदाधिकारीयों के प्रति आभार व्यक्त किया, साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करूँगा।

नव गठित कमिटी निम्नवत हैं:-

मुख्य संरक्षक – अवधेश गिरी
संरक्षक – डॉ. बनिता सहाय
संरक्षक – खेमलाल चौधरी
संरक्षक – डॉ. एस. अख्तर

अध्यक्ष – मनोज किशोर
उपाध्यक्ष – अमित गिरी
उपाध्यक्ष – कृष्णा कर्मकार
उपाध्यक्ष – सुनील कुमार श्रीवास्तव
सचिव – अखिलेश कुमार सिन्हा
संयुक्त सचिव – नवीन श्रीवास्तव
संयुक्त सचिव – शेखर सहाय
संगठन सचिव – संतोष कुमार सिंह
मीडिया प्रभारी – पीयूष कुमार सिंह
सह प्रभारी – मनमोहन
सलाहकार – प्रो. राम प्रवेश प्रसाद
कानूनी सलाहकार – अधिवक्ता, राकेश कुमार सिन्हा
कानूनी सलाहकर- अधिवक्ता, राजीव गुप्ता

सक्रिय सदस्य –
प्रो. महेश प्रसाद राय, अरविंद कुमार, सौरभ गिरी, बिक्रम कुमार सिंह, अनमोल किशोर, राज किशोर शर्मा, रोहित नेव, संजय कुमार ठाकुर, मनोज कुमार सिंह, अरुण कुमार झा.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

उंगलियों के सहारे बड़े-बड़े जोड़-घटाव, गुणा-भाग करना मानसिक संतुलन और एकाग्रता की पहचान है: शिव शंकर सिंह

April 19, 2026

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर: पलामू में बुझ गए तीन घरों के चिराग, पसरा मातम

April 17, 2026

एक ही दिन में 7.64 लाख का जुर्माना, वाहन मालिकों में हड़कंप

April 16, 2026

RECENT ADDA.

उंगलियों के सहारे बड़े-बड़े जोड़-घटाव, गुणा-भाग करना मानसिक संतुलन और एकाग्रता की पहचान है: शिव शंकर सिंह

April 19, 2026

भागलपुर के दो सगे भाइयों ने रचा इतिहास: एक साथ SSC परीक्षा में पाई सफलता

April 19, 2026

सम्राट चौधरी का विपक्ष पर बड़ा हमला: महिला आरक्षण पर नारी शक्ति के साथ हुआ धोखा

April 19, 2026

निर्मली में डिजिटल जालसाजी का भंडाफोड़: फोटो स्टूडियो पर छापेमारी, एक गिरफ्तार

April 19, 2026

किशनगंज SDPO ऑफिस में संदिग्धों की एंट्री, थार समेत तीन हिरासत में

April 19, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.