अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Bokaro news: आज दिनांक 28/01/2026 (बुधवार) अपराह्न 1:00 बजे सेल/बोकारो इस्पात संयंत्र के हाॅट स्ट्रीप मिल कैंटीन में क्रान्तिकारी इस्पात मजदूर संघ (एच.एम.एस) द्वारा घोषित ई.डी.वर्क्स कार्यालय पर दिनांक 29 जनवरी 2026 के विराट आक्रोश प्रदर्शन की सफलता हेतु क्रमवार संकल्प सभा के क्रम में संकल्प सभा का आयोजन किया गया।आज की संकल्प सभा में मिल जोन के मजदूरों ने विराट आक्रोश प्रदर्शन की सफलता का संकल्प लिया।
संकल्प सभा में मजदूरों से एकजुटता का आह्वान करते हुये संघ के महामन्त्री सह-सदस्य एनजेसीएस श्री राजेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार से लेकर निम्नतम प्रबंधन तक सभी मजदूर विरोधी मानसिकता से ग्रसित हैं। हमारी एकता हीं इनका एकमात्र ईलाज है।ए बी सी ग्रेडिंग पुनः लागु कर मजदूरो के आवाज को दबाने की साजिश रची जा चुकी है,वहीं नये ठेका मजदूर का गेट पास बनाना बन्द कर मेडिकल, नाम, जन्म तिथी मे मामूली भिन्नता के आड़ में पुराने कार्यरत मजदूरो को भी बाहर निकालने का हर संभव प्रयास हो रहा है।मेनपावर की घोर कमी से अतिरिक्त कार्यभार के कारण आये दिन दुर्घटनाएँ हो रहीं हैं मजदूर मर रहें हैं, अफसर पार्टी मना रहें हैं।
सुरक्षा केवल नारा बनकर रह गया है, कार्यस्थल से लेकर आवास तक सुरक्षा का कहीं कोई अता पता नहीं है।नगर प्रशासन के सौजन्य से प्लांट आने जाने के मुख्य मार्ग पर बीच सड़क पर दुकाने बसा दी गईं हैं, मेन गेट के रास्ते को डस्ट से भरी हाईवा और डम्फर का मुख्य मार्ग बना दिया गया है, डस्ट से पटी सड़क दुर्घटना को खुला आमंत्रण है।प्रदुषण की तो पूछिये भी मत।वायु से लेकर ध्वनि सभी प्रकार के प्रदुषण को मजदूर झेल रहें हैं, बीमार पड़ रहें हैं बाकी का काम बी जी एच तो कर हीं रहा है,कैजुवल्टी के रास्ते आइये मोर्चरी के रास्ते जाइये।ठेका मजदूरों के परिवार के ईलाज की व्यवस्था भी इन्होंने छीन ली है।ऐसी मानवता विहीन प्रबंधन को शायद हीं किसी ने इससे पूर्व देखा होगा।
39 माह के बकाये एरियर, पुनर्गठित इन्सेंटिव रिवॉर्ड स्कीम, कर्मियो के बच्चो की शिक्षा, स्किल्ड ठेका मजदूरो के परिवार सहित ईलाज, ग्रेच्युटी, नाइट शिफ्ट एलाउंस, कार्य अनुसार पदनाम, पदोन्नति सहित कई ऐसे मुद्दे हैं जिन्हें हासिल करने के लिये हमें अब एकजुटता के साथ आर पार की संघर्ष की आवश्यकता है।पूरे प्लान्ट में संकल्प सभा के दौरान भ्रष्ट प्रबंधन के खिलाफ मजदूरो के आक्रोश और न्याय की पाने की उत्साह को हमने साफ देखा है।
आज यही संकल्प है कल यानि 29 तारीख को ई.डी.वर्क्स कार्यालय पर मजदूरों के आक्रोश के महाकुंभ से प्रबंधन के पाप को धोना है।संकल्प सभा को श्री सिंह के अलावे सुभाषचंद्र कुम्भकार, जितेन्द्र सिंह, राजेश महतो, दुर्गेश कुमार,अनिल सिंह, सत्येन्द्र सिंह आदि ने सम्बोधित किया।

