Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»जब ‘A से Z’ बने बच्चे, स्कूल में दिखा टैलेंट और खुशियों का मेला
Jharkhand

जब ‘A से Z’ बने बच्चे, स्कूल में दिखा टैलेंट और खुशियों का मेला

Faizal HaqueBy Faizal HaqueMay 6, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Koderama News:  ग्रिजली पब्लिक स्कूल के जूनियर विंग ग्रिजली किड्स में नर्सरी के बच्चों के लिए अल्फाबेट रैंपवॉक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल को थीम के अनुसार रंग-बिरंगे गुब्बारे, चमकते सितारे और हवा में लहराते ए-टू-ज़ेड के बड़े-बड़े कट-आउट्स से सजाया गया। कार्यक्रम की सुरीली शुरुआत नन्हे बच्चों द्वारा ‘ए-बी-सी’ राइम्स गाकर की गई।
इस आयोजन का उद्देश्य और महत्व केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं था, बल्कि यह बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक बड़ा कदम था। इसका मुख्य लक्ष्य बच्चों को ‘प्ले-वे’ पद्धति से अक्षरों और उनसे शुरू होने वाले शब्दों के बीच संबंध समझाना था। जब बच्चा खुद एक ‘लेटर’ बनकर चलता है, तो वह उस अक्षर को अपनी पहचान के साथ जोड़ लेता है, जिससे समझ और गहरी होती है। इसके अलावा, इतनी छोटी उम्र में मंच पर आकर चलना बच्चों के भीतर के ‘स्टेज फियर’ को खत्म करता है।
इस कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। कुछ बच्चे आकर्षक वेशभूषा में अल्फाबेट बनकर आए, तो कुछ उन्हीं अल्फाबेट से जुड़े विभिन्न ऑब्जेक्ट्स के रूप में नजर आए। दोनों समूहों ने मिलकर रैंप वॉक पर अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। रंग-बिरंगे परिधानों और मासूम अदाओं ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों ने सीखने को मनोरंजक और यादगार बना दिया। कार्यक्रम ने उपस्थित सभी दर्शकों को बेहद प्रभावित किया।
समापन पर प्राचार्या निरजा ने बच्चों को दुलारते हुए एक अनमोल सीख दी। उन्होंने कहा कि जैसे हर अक्षर का अपना अलग स्वर और महत्व है, वैसे ही आप हर बच्चा अद्वितीय है। उन्होंने ज़ोर दिया कि जैसे सभी अक्षर मिलकर एक सुंदर शब्द बनाते हैं, वैसे ही हमें भी जीवन में मिल-जुलकर रहना चाहिए। उन्होंने शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी रचनात्मक गतिविधियाँ किताबों के बोझ को हटाकर शिक्षा को बच्चों के लिए एक यादगार अनुभव बना देती हैं।
इस आयोजन को सफल बनाने में संयोजिका पूजा झा की देखरेख में शिक्षिका सीमा, फातिमा, प्रिया, दिप्ती, रिद्धिमा, साक्षी, सोनी, कला शिक्षक मुकेश के अलावा प्रशासनिक सदस्य रोहित, मनीमाला, रोविंस एवं विकास का अहम योगदान रहा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

संस्कार और सशक्तिकरण का संगम, महिला समिति ने दिखाया दम

May 6, 2026

प्यास से जूझ रहे गांवों को राहत, 18 चापाकल हुए फिर से चालू

May 6, 2026

अवैध बालू-गिट्टी पर बड़ी कार्रवाई, चाईबासा में दो वाहन जब्त

May 6, 2026

RECENT ADDA.

संस्कार और सशक्तिकरण का संगम, महिला समिति ने दिखाया दम

May 6, 2026

प्यास से जूझ रहे गांवों को राहत, 18 चापाकल हुए फिर से चालू

May 6, 2026

अवैध बालू-गिट्टी पर बड़ी कार्रवाई, चाईबासा में दो वाहन जब्त

May 6, 2026

गीता कोड़ा का वार, पानी-बिजली पर फेल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

May 6, 2026

पेट्रोल-गैस की मार के खिलाफ सड़कों पर उतरेगा झामुमो, बड़ा ऐलान

May 6, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.