Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»संस्कार और सशक्तिकरण का संगम, महिला समिति ने दिखाया दम
Jharkhand

संस्कार और सशक्तिकरण का संगम, महिला समिति ने दिखाया दम

Faizal HaqueBy Faizal HaqueMay 6, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Chaibasa News:  मारवाड़ी महिला समिति, चाईबासा शाखा द्वारा झारखंड प्रांतीय अध्यक्ष प्रभा पाडिया, प्रांतीय सचिव मनीषा मित्तल, प्रांतीय कोषाध्यक्ष ललिता सरायवाला और संपादिका सीमा चौधरी का पारंपरिक ‘सैफरन सूट’ में स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद रेनू विजयवर्गीय ने गणेश वंदना और प्रार्थना प्रस्तुत की। शाखा अध्यक्ष संगीता मुंधड़ा और शाखा सचिव विनीता खिरवाल ने अतिथियों को पौधा, स्मृति-चिह्न और दुपट्टा देकर सम्मानित किया।
स्वागत भाषण में संगीता मुंधड़ा ने कहा कि प्रभा पाडिया का मार्गदर्शन संगठन के लिए प्रेरणादायक है और उनके नेतृत्व में संस्था नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रही है। उन्होंने “संस्कार ही हमारी धरोहर है” को जीवन का आधार बताया।
कार्यक्रम में कविता शर्मा ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी। आंचल प्रमुख पुष्पलता चौबे ने बताया कि मानगो में महिला समिति की नई शाखा का गठन किया गया है और उन्हें 15 शाखाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रांतीय अध्यक्ष प्रभा पाडिया ने अपने संबोधन में संस्कृति, परंपरा और संस्कारों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने महिला सशक्तीकरण, बाल विकास, पर्यावरण संरक्षण, अंगदान, देहदान और रक्तदान जैसे विषयों पर काम करने की आवश्यकता बताई। साथ ही सिलाई केंद्र जैसे प्रोजेक्ट के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की बात कही।
प्रांतीय सचिव मनीषा मित्तल ने कहा कि चाईबासा शाखा ने कम समय में सराहनीय कार्य किए हैं और आगे भी इसी ऊर्जा के साथ काम करती रहेगी।
कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तीकरण के तहत एक महिला को सिलाई मशीन दी गई। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों और प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। सुंदरगढ़-राउरकेला में आयोजित राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता, जल संरक्षण पर ड्राइंग प्रतियोगिता और रक्तदान विषय पर प्रतियोगिता का भी उल्लेख किया गया।
कार्यक्रम का संचालन रजनी मोहता और कविता शर्मा ने किया। इस दौरान रजनी मोहता ने “संस्कार ही हमारी धरोहर है” विषय पर कविता भी प्रस्तुत की।
अंत में सविता अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में समिति की प्रकल्प प्रमुख और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में चर्चा, बच्चों के विकास पर फोकस

May 6, 2026

खरीदारी को निकला युवक बना हादसे का शिकार, मौके पर ही मौत

May 6, 2026

प्यास से जूझ रहे गांवों को राहत, 18 चापाकल हुए फिर से चालू

May 6, 2026

RECENT ADDA.

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में चर्चा, बच्चों के विकास पर फोकस

May 6, 2026

खरीदारी को निकला युवक बना हादसे का शिकार, मौके पर ही मौत

May 6, 2026

राजनगर हादसे में दर्दनाक मौत, सांसद जोबा माझी ने दी राहत राशि

May 6, 2026

संस्कार और सशक्तिकरण का संगम, महिला समिति ने दिखाया दम

May 6, 2026

प्यास से जूझ रहे गांवों को राहत, 18 चापाकल हुए फिर से चालू

May 6, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.