Social News: दुनिया के सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp ने अपने यूजर्स के अनुभव को और भी शानदार बनाने के लिए एक बेहद उपयोगी फीचर पेश किया है। अब यूजर्स को किसी फोटो या वीडियो को एडिट करने के बाद उसे तुरंत भेजने की मजबूरी नहीं होगी। नए अपडेट के तहत, आप अपनी क्रिएटिविटी को ‘ड्राफ्ट’ के रूप में सेव कर सकेंगे और अपनी पसंद के सही समय पर उसे साझा कर सकेंगे।
मेहनत पर नहीं फिरेगा पानी
अक्सर देखा जाता था कि जब कोई यूजर किसी फोटो पर स्टिकर लगाता, ड्राइंग करता या फिल्टर सेट करता और फिर उसे बिना भेजे पीछे हट जाता, तो सारी एडिटिंग अपने आप डिलीट हो जाती थी। दोबारा भेजने के लिए पूरा प्रोसेस फिर से करना पड़ता था। लेकिन अब ‘वाइबटाइंफो’ की रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp ने ड्राइंग एडिटर के टॉप सेक्शन में एक नया सेविंग बटन जोड़ा है। यह फीचर फिलहाल आईओएस (iOS) बीटा वर्जन पर देखा गया है।
कैसे काम करेगा यह नया ‘ड्राफ्ट’ विकल्प?
जैसे ही आप फोटो या वीडियो एडिट करेंगे, आपको टॉप सेक्शन में हाई-क्वॉलिटी मीडिया चयन के पास ही एक विकल्प दिखेगा। इस पर टैप करते ही स्क्रीन पर एक पॉपअप आएगा, जो बताएगा कि आपका मीडिया सफलतापूर्वक सेव हो गया है। सबसे खास बात यह है कि यह एडिटेड फोटो या वीडियो आपके फोन की गैलरी (Photos App) के ‘रीसेंट’ फोल्डर में अपने आप सुरक्षित हो जाएगी।
बीटा टेस्टर्स के लिए हुआ उपलब्ध
WhatsApp फिलहाल इस फीचर की टेस्टिंग बीटा वर्जन (26.5.10.73) पर कर रहा है। उम्मीद है कि सफल टेस्टिंग के बाद इसे जल्द ही एंड्रॉइड और आईफोन के सभी सामान्य यूजर्स के लिए स्टेबल अपडेट के जरिए जारी कर दिया जाएगा। यह नया कदम WhatsApp की मीडिया शेयरिंग क्षमता को और भी लचीला और यूजर-फ्रेंडली बनाता है।
इस खबर को भी पढ़ें : बिना मोबाइल WhatsApp Web पर होगी कॉलिंग, आ रहा है जबरदस्त नया फीचर



