Beauty Tips: हर महिला की चाहत होती है कि वह खूबसूरत दिखे, लेकिन इसके लिए केवल मेकअप काफी नहीं है। विशेषज्ञों का मानना है कि बाहरी निखार के लिए खान-पान पर ध्यान देना भी उतना ही जरूरी है। अखरोट एक ऐसा सुपरफूड है जो न केवल दिल की सेहत सुधारता है, बल्कि आपकी त्वचा को भी बेदाग और चमकदार बनाने की शक्ति रखता है।
Read more: महंगी क्रीम को कहें अलविदा! रसोई में छिपे इन 7 खजानों से चेहरे पर आएगा गजब का निखार
अखरोट के गुण और त्वचा को लाभ— अखरोट में प्रचुर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। यह त्वचा को गहराई से पोषण देता है, उसकी नमी बरकरार रखता है और अशुद्धियों को हटाकर चेहरे पर प्राकृतिक चमक लाता है। इसके नियमित सेवन और इस्तेमाल से त्वचा स्वस्थ रहती है।
घर पर तैयार करें ये असरदार फेस पैक:
-
जवां त्वचा के लिए (अखरोट और शहद): एक चम्मच अखरोट पाउडर, एक चम्मच ऑलिव ऑयल, 2 चम्मच गुलाब जल और आधा चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे 15 मिनट तक चेहरे पर लगाकर धो लें; यह त्वचा की नमी बनाए रखता है।
-
डेड स्किन हटाने के लिए (दही और अखरोट): दही का लैक्टिक एसिड मृत कोशिकाओं को हटाता है और अखरोट ब्लड सर्कुलेशन सुधारता है। 1 चम्मच दही और 1 चम्मच अखरोट पाउडर का पैक 20 मिनट के लिए लगाएं।
-
बेहतरीन स्क्रब (चीनी और अखरोट): एक चम्मच चीनी, एक चम्मच अखरोट पाउडर और नींबू के रस की बूंदें मिलाकर स्क्रब तैयार करें। सर्कुलर मोशन में मसाज करने से रक्त संचार बेहतर होता है और मृत त्वचा साफ होती है।
-
इंफेक्शन और निखार के लिए (पपीता और हल्दी): तीन चम्मच पपीते का गुदा, एक चम्मच शहद, दो चम्मच अखरोट और चुटकी भर हल्दी मिलाकर 15 मिनट के लिए लगाएं। यह पैक त्वचा के इंफेक्शन दूर कर निखार लाता है।
Read more: सावधान! आपकी ये 5 गलतियां चेहरे पर समय से पहले ला देंगी बुढ़ापा



