Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»बोकारो पब्लिक स्कूल की खेलकूद प्रतियोगिता में वैशाली सदन रहा विजेता
Jharkhand

बोकारो पब्लिक स्कूल की खेलकूद प्रतियोगिता में वैशाली सदन रहा विजेता

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJanuary 28, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Bokaro news: सेक्टर 3 स्थित बोकारो पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर वि‌द्यालय प्रांगण खेल भावना, अनुशासन और उल्लास से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री कुंदन कुमार, मुख्य महाप्रबंधक, सेल, बोकारो स्टील प्लांट, बोकारो थे. जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी श्री कुमार अमित, श्रीमती कृष्णा यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता वि‌द्यालय की प्राचार्या डॉ० सुधा शेखर ने किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री कुंदन कुमार एवं उनकी धर्मपत्नी, विशिष्ट अतिथि श्री कुमार अमित, प्राचार्या डॉ० सुधा शेखर, उप प्राचार्य श्री अंबरिश रंजन पाठक द्वारा संयुक्त रूप से रंग बिरंगे गुब्बारों को आकाश में उड़ाकर किया। इसके पश्चात विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा आकर्षक एवं अनशासित मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने करतल ध्वनि के साथ सराहना की। इसके पश्चात उपस्थित गणमान्य अतिथियों एवं विदयालय की प्राचार्या डॉ. सुधा शेखर ने मशाल जलाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। सभी हाउस के कप्तानों ने शपथ ली एवं मार्च पास्ट निकाला।

मुख्य अतिथि श्री कुंदन कुमार ने अपने उ‌द्बोधन में छात्र छात्राओं एवं उपस्थित अभिभावकों को कहा कि खेल कूद से बच्चों का सर्वागीण विकास होता है। झारखंड में खेल कूद के लिये बेहतरीन अवसर है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का छात्र जीवन में जितना महत्व है, उतना ही खेलों का भी है। इसलिए सभी विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ साथ खेल कूदों में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए क्योंकि खेल जहाँ उन्हे सेहत प्रदान करते हैं वहीं उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास में भी अहम योगदान देते हैं।

विद्यालय के उप प्राचार्य श्री अंबरिश रंजन पाठक ने अतिथियों का स्वागत किया एवं अपने स्वागत भाषण में इस विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा खेल कूद के क्षेत्र में प्राप्त उपलब्धियों की चर्चा विस्तृत रूप से करते हुए बताया कि किस प्रकार इस वि‌द्यालय के छात्र छात्राएँ जिला, राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने विद्यालय का नाम रौशन कर रहे हैं।

खेल प्रतियोगिताओं में विभिन्न आयु वर्ग के छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 100 मीटर, 200 मीटर दौड, कैमल रेस, हुल्लाहुप, बॉल बैलेंसिंग, जलेबी रेस, मार्बल रेस, फ्रॉग रेस सहित अनेक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अंको के आधार पर वैशाली सदन प्रथम, नालंदा सदन द्वितीय, मगध सदन तृतीय एवं मिथिला सदन उपविजेता रहा। मंच संचालन विद्यालय की अंग्रेजी शिक्षिका विद्या कुमारी, मारिया एवं जागृति पाल ने किया। प्रतियोगिता की तैयारी छात्र छात्राओं ने वि‌द्यालय के शारीरिक शिक्षक श्री आकाश कुमार मंडल एवं प्रेमानंद कुमार के मार्गदर्शन में किया।

कार्यक्रम के अंत में वि‌द्यालय की प्राचार्या डॉ० सुधा शेखर ने अपने उ‌द्बोधन में कहा कि खेलकूद शिक्षा का अभिन्न अंग है। इससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, धैर्य और प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास होता है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में शिक्षकों, छात्रों एवं अभिभावकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक कैप्टेन आर.सी. यादव, न्यूरो डॉ० प्रशांत कुमार, वरीय शिक्षक अजीत कुमार झा, केदार कुमार, अरविन्द कुमार, उज्ज्वल प्रताप, शमीम कुमार, अक्षय श्रीवास्तव, आशीष कुमार, पूनम चौधरी, अर्चना सिंह, कुमारी नूतन, गुंजा चौधरी, शैली सिन्हा, अमरजीत कौर, श्वेता आर्या आदि शिक्षक शिक्षिकाएँ उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

जमा खान का बड़ा बयान: ‘बिहार का अगला CM वही होगा, जिस पर नीतीश कुमार का आशीर्वाद’

April 13, 2026

सरायकेला में लेवी गिरोह का भंडाफोड़, 7 अपराधी गिरफ्तार

April 12, 2026

चाईबासा में रिश्तों का कत्ल, फुफू की हत्या कर आरोपी गिरफ्तार

April 12, 2026

RECENT ADDA.

जमा खान का बड़ा बयान: ‘बिहार का अगला CM वही होगा, जिस पर नीतीश कुमार का आशीर्वाद’

April 13, 2026

किशनगंज सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही मचा हड़कंप

April 13, 2026

नवादा में भीषण बस हादसा: 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरी स्कूल बस, एक छात्रा की मौ’त, 27 घायल

April 13, 2026

बिहार में सत्ता परिवर्तन की सुगबुगाहट: अगले 48 घंटे निर्णायक, राजभवन में हलचल तेज

April 13, 2026

सरायकेला में लेवी गिरोह का भंडाफोड़, 7 अपराधी गिरफ्तार

April 12, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.