Health Desk: महिलाओं के स्वास्थ्य में गर्भाशय (Uterus) की भूमिका केवल प्रजनन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हार्मोन संतुलन और रोग प्रतिरोधक क्षमता को नियंत्रित करने वाला मुख्य अंग भी है। विशेषज्ञों के अनुसार, यदि गर्भाशय में किसी भी प्रकार की समस्या आती है, तो इसका सबसे पहला असर महिला की इम्यूनिटी पर पड़ता है। गर्भाशय की खराबी से न केवल थायराइड और मोटापे जैसी समस्याएं पैदा होती हैं, बल्कि यह मासिक चक्र में बदलाव, गठान (Fibroids) और प्रजनन क्षमता में कमजोरी का कारण भी बन सकता है।

अच्छी सेहत के लिए गर्भाशय की विशेष देखभाल जरूरी है। विशेषज्ञों ने इसे सुरक्षित रखने के लिए कुछ प्रभावी घरेलू उपाय सुझाए हैं:

  • शांति और हीलिंग का वातावरण: रात को सोने से पहले आसपास के माहौल को शांत रखें और हल्की रोशनी का उपयोग करें। नींद के दौरान शरीर अपनी मरम्मत करता है और टॉक्सिन्स बाहर निकालता है। इस समय गर्भाशय की ‘नेचुरल हीलिंग’ प्रक्रिया सबसे तेज होती है।

  • हल्की गर्माहट और सिकाई: मासिक चक्र के दौरान गर्भाशय की मांसपेशियां संकुचित होती हैं, जिससे दर्द और सूजन हो सकती है। हफ्ते में कम से कम दो बार गर्म पानी की बोतल से पेल्विक एरिया की सिकाई करने से मांसपेशियों को आराम मिलता है और ऐंठन (Cramps) कम होती है।

  • वज्रासन का महत्व: भोजन के बाद शरीर की ऊर्जा को पाचन तंत्र और गर्भाशय की ओर केंद्रित करना चाहिए। खाने के कुछ समय बाद वज्रासन में बैठने से गर्भाशय में रक्त का प्रवाह तेज होता है और वहां जमा गंदगी बाहर निकलती है।

  • तेल मालिश: रोजाना रात को बादाम या जैतून के तेल से पीठ के निचले हिस्से और पेल्विक क्षेत्र में सर्कुलर मोशन (गोलाकार) में हल्की मसाज करें। इससे मांसपेशियों का तनाव कम होता है और प्रजनन तंत्र स्वस्थ रहता है।

समय रहते इन आदतों को अपनाकर महिलाएं हार्मोनल असंतुलन और भविष्य में होने वाली गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से खुद को बचा सकती हैं।

Read more — महिलाओं के लिए ‘सुपरफूड’ से कम नहीं सूर्य नमस्कार, हार्मोनल लोचा होगा खत्म!

Share.
Exit mobile version