अपनी भाषा चुनेें :
Washington (US): अमेरिका के अर्कांसास से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने किशोरावस्था (Teenage) में शारीरिक और भावनात्मक परिपक्वता के बिना रिश्तों में पड़ने के खतरों को उजागर कर दिया है। यहां 14 साल की बेला और 12 साल के हंटर एक रियलिटी शो के जरिए दुनिया को बता रहे हैं कि कम उम्र में माता-पिता बनना कोई ‘ग्लैमर’ नहीं, बल्कि एक डरावना अनुभव और अंतहीन जिम्मेदारी है।
इस खबर को भी पढ़ें : इंग्लैंड में दरिंदगी: सहेली की बेटी को 25 साल तक बनाया ‘गुलाम’
छुपकर मिलते थे बच्चे, प्रेग्नेंसी ने खोला राज
बेला और हंटर की मुलाकात करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। दोनों अपने माता-पिता से छुपकर मिलते रहे, लेकिन पिछले साल मार्च में जब बेला की प्रेग्नेंसी की खबर सार्वजनिक हुई, तो दोनों परिवारों के पैरों तले जमीन खिसक गई। हंटर के माता-पिता ने शुरुआत में अबॉर्शन (गर्भपात) की सलाह दी थी, लेकिन बेला के परिवार ने उसका साथ देने का फैसला किया।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर दी चेतावनी: “हमने कोशिश नहीं की थी”
बेला ने सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी गर्भधारण की कोशिश नहीं की थी, यह एक अनचाही स्थिति थी। अब अपने बेटे ‘वीजली’ के जन्म के बाद बेला और हंटर यह संदेश दे रहे हैं कि:
-
कम उम्र में प्रेग्नेंसी शरीर और मन, दोनों के लिए अत्यधिक कष्टदायक है।
-
बिना किसी तैयारी के माता-पिता बनने से शिक्षा और बचपन दोनों बर्बाद हो जाते हैं।
-
यह स्थिति केवल एक बच्चे की नहीं, बल्कि दो बच्चों के माता-पिता बनने की कहानी है जो खुद अभी बच्चे हैं।
विशेषज्ञों की राय: मार्गदर्शन की कमी
इस मामले ने अमेरिका सहित पूरी दुनिया में किशोरों के यौन स्वास्थ्य और नैतिक मार्गदर्शन पर बहस छेड़ दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि जब बच्चे खुद को नहीं संभाल सकते, तब एक नए जीवन की जिम्मेदारी उठाना उनके मानसिक स्वास्थ्य के लिए घातक हो सकता है। यह कहानी हमें याद दिलाती है कि रिश्तों में उम्र और समझदारी का होना कितना अनिवार्य है।



