Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»अनधिकृत केबल से शहर की छवि बिगाड़ रहे दूरसंचार कंपनियों को निगम का नोटिस, 14 जून को उपस्थित होने का निर्देश
#Trending

अनधिकृत केबल से शहर की छवि बिगाड़ रहे दूरसंचार कंपनियों को निगम का नोटिस, 14 जून को उपस्थित होने का निर्देश

By Muzaffar HussainJune 11, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
News
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News : रांची नगर निगम शहर को स्वच्छ, व्यवस्थित और सुंदर बनाने के लिए लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में बिना अनुमति और अव्यवस्थित तरीके से लगाए गए फाइबर केबल पर अब सख्त कार्रवाई शुरू की जा रही है। शहर में बिजली के खंभों और पेड़ों पर बेतरतीब लटके हुए तार न केवल शहरी सौंदर्य को बिगाड़ते हैं, बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ाते हैं।

नगर निगम द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में कार्यरत प्रमुख दूरसंचार कंपनियों जैसे रिलायंस जियो, भारती एयरटेल, भारती इन्फ्राटेल, ए.टी.सी टेलीकॉम और टावर विजन के प्रबंधकों को नोटिस भेजा गया है। निगम के अपर प्रशासक संजय कुमार की ओर से भेजे गए पत्र में इन कंपनियों को 14 जून 2025 को दोपहर 3 बजे नगर निगम कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।

पत्र में स्पष्ट किया गया है कि इन कंपनियों ने बिना नगर निगम की पूर्व अनुमति के शहर के विभिन्न मार्गों में फाइबर केबल का उपयोग किया है। ये केबल बिजली के खंभों और वृक्षों पर लटके हुए हैं, जिससे न केवल अव्यवस्था उत्पन्न हो रही है, बल्कि जन सुरक्षा को भी खतरा है।

नगर निगम ने कंपनियों से कहा है कि यदि उन्होंने ओवरहेड या अंडरग्राउंड केबल बिछाने की कोई अनुमति ली है, तो उसकी प्रति निगम कार्यालय में प्रस्तुत करें। साथ ही, जिन स्थानों पर अनुमति नहीं ली गई है, वहां से तत्काल फाइबर केबल हटाने का निर्देश भी दिया गया है। यदि कंपनियां निर्धारित समय में केबल नहीं हटाती हैं, तो नगर निगम स्वयं उन्हें हटाएगा और इसके लिए खर्च की गई राशि की वसूली संबंधित कंपनी से की जाएगी।

नगर निगम का यह कदम शहर को साफ-सुथरा और सुरक्षित रखने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। अधिकारियों का मानना है कि यह कार्रवाई न केवल अनधिकृत निर्माण और अव्यवस्था पर लगाम लगाएगी, बल्कि टेलीकॉम कंपनियों को उत्तरदायी भी बनाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

झारखंड में बढ़ता क्राइम ग्राफ : हत्या के मामलों में नंबर वन बना प्रदेश

May 10, 2026

Liberty Bloc एप स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता का नया सशक्त मंच

May 10, 2026

चतरा में नशे के सौदागर पर प्रहार: लूना गाड़ी पर ब्राउन शुगर बेचते धराया

May 10, 2026

RECENT ADDA.

झारखंड में बढ़ता क्राइम ग्राफ : हत्या के मामलों में नंबर वन बना प्रदेश

May 10, 2026

Liberty Bloc एप स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता का नया सशक्त मंच

May 10, 2026

चतरा में नशे के सौदागर पर प्रहार: लूना गाड़ी पर ब्राउन शुगर बेचते धराया

May 10, 2026

भ्रष्टाचार के खिलाफ लोहरदगा से हुंकार: ‘हमर अधिकार मंच’ की कार्यशाला में RTI को बताया लोकतंत्र का सबसे बड़ा हथियार

May 10, 2026

चाईबासा में राजद की युवा चौपाल, युवाओं को राजनीति से जुड़ने का दिया संदेश

May 10, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.