India News: मध्य प्रदेश के खंडवा शहर में दो मुस्लिम युवतियों ने समाज की पारंपरिक रूढ़िवादी सोच को चुनौती देते हुए सनातन धर्म को अपनाया और अपनी मर्जी से हिंदू युवकों को जीवनसाथी चुनकर नया अध्याय रचा। यह विवाह संस्कार खंडवा स्थित पवित्र नर्मदा तट पर स्थित ऐतिहासिक महादेवगढ़ शिव मंदिर में संपन्न हुआ, जहां वैदिक मंत्रों के बीच विवाह की सभी रस्में पूरी की गईं।

छत्तीसगढ़ की रहने वाली निषात शेख, सनातन धर्म में दीक्षा लेकर मेघना बन गईं और उन्होंने छत्तीसगढ़ के ही कमलजीत सिंह मेहरा से विवाह किया। दूसरी युवती अमरीन खान, जो खंडवा जिले के जसवाड़ी बेड़िया की निवासी हैं, उन्होंने धर्म परिवर्तन कर अनुष्का नाम धारण किया और शुभम राजपूत तलवाड़िया के साथ सात फेरे लिए।

विवाह की समस्त धार्मिक रस्में विद्वान पंडित राजेश पाराशर के निर्देशन में पूरी की गईं। कन्यादान की भूमिका में खंडवा के प्रतिष्ठित व्यवसायी अभय जैन ने दोनों युवतियों को अपनी बेटियों की तरह विदा किया। विवाह समारोह में उपस्थितजनों ने नवदम्पतियों पर पुष्पवर्षा की और उन्हें आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर हरीश असवानी, विशाल पासी, सृष्टि दुबे और अशोक पालीवाल भी मौजूद रहे। अशोक पालीवाल ने नवविवाहित जोड़ों को रामचरित मानस भेंट स्वरूप दी। आयोजन के माध्यम से यह संदेश भी गया कि धर्म का चुनाव व्यक्ति का निजी अधिकार है और यह निर्णय प्रेम, आस्था और समान मूल्यों पर आधारित होना चाहिए, न कि सामाजिक दबावों पर।महादेवगढ़ मंदिर इससे पहले भी कई बार घर वापसी और अंतरधार्मिक विवाह का केंद्र बन चुका है।

Share.
Exit mobile version