Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»से;क्स स्कैंडल: कई पेंच थे जिसके कारण झगड़े बढ़े… फिर खुला पूरा मामला
#Trending

से;क्स स्कैंडल: कई पेंच थे जिसके कारण झगड़े बढ़े… फिर खुला पूरा मामला

By Samsul HaqueApril 30, 20244 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Bengaluru. कर्नाटक का सेक्स स्कैंडल मामला धीरे धीरे सियासी रंग में रंगने लगा है। इससे जहां विपक्षी अपना फायदा देख रहे हैं वहीं कुछ लोग इस पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहे हैं। सेक्स स्कैंडल और इसमें पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते प्रज्वल और रेवन्ना का नाम आने से सियासी भूचाल आ गया है। एक ओर जहां पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, जनता दल (सेक्यूलर) के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। दावा किया जा रहा है कि इससे जुड़े हजारों वीडियो सर्कुलेट हो रहे हैं, जिसमें सरकारी अधिकारियों समेत कई बड़े नाम नजर आ रहे हैं।

इन लोगों में प्रज्वल के ड्राइव का भी नाम शामिल था, जिसने मार्च 2023 में रेवन्ना परिवार की ड्राइवरी छोड़ दी थी। इससे पहले वह परिवार के साथ 7 सालों तक काम कर रहा था। रिपोर्ट के अनुसार, ऐसी अटकलें हैं कि परिवार के सदस्य के तौर पर माने जाने वाले ड्राइवर के पास प्रज्वल के फोन और डिवाइस तक पहुंच थी। कहा जा रहा है कि साल 2023 में उसका एमपी के साथ कुछ विवाद हुआ और उसने वीडियोज को लेकर धमकाना शुरू कर दिया।दिसंबर 2023 में ड्राइवर की तरफ से हासन में पुलिस शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसमें उसने कहा था कि 13 एकड़ जमीन नहीं देने के कारण प्रज्वल और उनकी मां ने उसका और उसकी पत्नी का अपहरण कर लिया था। खास बात है कि पहली बार वीडियो का जिक्र प्रज्वल की तरफ से ही 1 जून 2023 में किया गया था। उस दौरान उन्होंने बेंगलुरु सिविल कोर्ट में 86 मीडिया आउटलेट्स और 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा किया था। इस मुकदमे के जरिए मीडिया के खिलाफ गैग ऑर्डर की मांग की गई थी। इसके जरिए कहा गया था, वादी के खिलाफ ऐसी फेक न्यूज, मॉर्फ फोटो/वीडियो प्रतिवादियों की तरफ से प्रसारित, प्रकाशित और सर्कुलेट किए जाने का खतरा है।

हालांकि, ड्राइवर की तरफ से वीडियोज के बारे में जानकारी होने से इनकार किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, गौड़ा ने कहा था, महिलाओं के सम्मान की खातिर, मैं वीडियो रिलीज नहीं कर रहा हूं। इससे उनके घर में आफत आ जाएगी। अगर महिलाओं ने आत्महत्या कर ली, तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? उन्होंने यह भी दावा किया था कि इस संबंध में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र को भी सूचित किया गया था।

26 अप्रैल को हासन में चुनाव से एक दिन पहले ही हजारों पेन ड्राइव्स के जरिए वीडियो सामने आ गए। कथित तौर पर इनमें 2900 से ज्यादा वीडियोज थे, जिन्हें कथित तौर पर सांसद ने खुद ही रिकॉर्ड किया था। इतना ही नहीं ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किए गए। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष नागलक्ष्मी चौधरी ने कर्नाटक पुलिस प्रमुख और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को इस संबंध में पत्र लिखा। इसके बाद प्रदेश सरकार ने मामले का संज्ञान लिया।27 अप्रैल को कर्नाटक सरकार ने वीडियोज की जांच के लिए एसआईटी गठित करने के आदेश दिए। 26 अप्रैल के चुनाव के तुरंत बाद ही प्रज्वल यूरोप टूर के लिए निकल गए थे। इधर, जेडीएस में भी प्रज्वल को भी बाहर करने की मांग उठने लगी थी। अब खबरें हैं कि मंगलवार को जेडीएस रेवन्ना को निलंबित कर सकती है।

भाजपा नेता और वकील जी देवराज गौड़ा ने जनवरी 2024 में इन वीडियोज का मुद्दा उठाया। खास बात है कि गौड़ा की याचिका के चलते ही साल 2023 में प्रज्वल सांसद के तौर पर अयोग्य घोषित हो गए थे। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इस पर रोक लगा दिया था। उन्होंने 2023 में होलनरसीपुर से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था, लेकिन प्रज्वल के पिता एचडी रेवन्ना के सामने चुनाव हार गए थे।रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी में उन्होंने कहा था, रेवन्ना मुझे गंदा बोल रहे हैं। उनके बेटे गंदे हैं। उनकी गंदी तस्वीरें उस केस का हिस्सा हैं, जो उन्होंने कोर्ट में दाखिल किया है। उन्हें स्टे मिल गया है। महिलाओं को सोते हुए वह मेरे वीडियो पेश करें। मैं हर रोज अपने परिवार के पास जाता हूं। इतना ही नहीं गौड़ा ने यह भी दावा किया था कि प्रज्वल के ड्राइवर का अदालत में पक्ष रखने के बाद उन्हें वीडियोज मिले थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

जनशक्ति को नमन: शपथ ग्रहण मंच पर पीएम मोदी ने किया साष्टांग प्रणाम

May 9, 2026

बंगाल में सुवेंदु युग शुरू: मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, दिलीप घोष समेत 5 ने ली शपथ

May 9, 2026

लग्जरी गाड़ियाँ, दो मंजिला मकान और करोड़ों की ठगी : पुलिस के रडार पर ‘काकू’

May 9, 2026

RECENT ADDA.

जनशक्ति को नमन: शपथ ग्रहण मंच पर पीएम मोदी ने किया साष्टांग प्रणाम

May 9, 2026

बंगाल में सुवेंदु युग शुरू: मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, दिलीप घोष समेत 5 ने ली शपथ

May 9, 2026

लग्जरी गाड़ियाँ, दो मंजिला मकान और करोड़ों की ठगी : पुलिस के रडार पर ‘काकू’

May 9, 2026

सफायर इंटरनेशनल स्कूल का वो ‘रहस्य’ जो CBI भी नहीं सुलझा सकी

May 9, 2026

ग्राहकों के भरोसे को प्राथमिकता: याशिका डेवलपर ने बिजनेस रणनीति में किया बड़ा बदलाव

May 8, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.