Ranchi : जनता दरबार का मकसद तभी सफल माना जाता है जब वर्षों से लंबित समस्या का समाधान कुछ ही मिनटों में हो जाए। ऐसा ही नज़ारा रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के जनता दरबार में देखने को मिला, जब एक दशक से अपनी जमीन के लाभ से वंचित परिवार मुस्कुराते हुए बाहर निकला।
इसी तरह एक अन्य मामला सक्सेशन म्यूटेशन से जुड़ा था। शिकायतकर्ता राकेश कुमार चौधरी बार-बार अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहे थे। उपायुक्त ने मौके पर ही सीओ शहर को निर्देश दिया कि कुछ ही मिनटों में म्यूटेशन की प्रक्रिया पूरी की जाए। आवेदक ने जब समाधान की पुष्टि की, तो उपायुक्त को धन्यवाद देते हुए कहा कि इतने त्वरित समाधान की उम्मीद नहीं थी।
दिनभर जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोग अपनी-अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इनमें राजस्व विवाद, पेंशन, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं, पुल निर्माण, शिक्षा से संबंधित मुद्दे प्रमुख रहे। श्री भजन्त्री ने प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को पारदर्शिता और प्राथमिकता के साथ त्वरित निपटान का आदेश दिया।
उपायुक्त ने कहा – “जनता दरबार आमजन की सीधी पहुंच का सबसे प्रभावी माध्यम है। जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि कोई भी उचित फरियाद अनसुनी न रहे और लोगों का भरोसा प्रशासन पर कायम रहे।” इस पहल से एक बार फिर यह संदेश गया कि रांची जिला प्रशासन हर नागरिक की समस्या को गंभीरता से सुनने और हल करने के लिए प्रतिबद्ध है।



