Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»जगन्नाथ मंदिर का खुलेगा खजाना, चाबी काम नहीं करेगी तो टूटेगा ताला
India

जगन्नाथ मंदिर का खुलेगा खजाना, चाबी काम नहीं करेगी तो टूटेगा ताला

By Samsul HaqueJuly 10, 20243 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Puri : पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर का खजाना भंडार जहां मंदिर के बहुमूल्य रत्न रखे गए हैं, वे 46 साल बाद ओडिशा सरकार ने 14 जुलाई को खोलने का ऐलान किया है। हाई लेवल कमेटी मंदिर के अंदर रखे गए खजाने की जांच कर बहुमूल्य रत्नों की लिस्ट बनाकर ओडिशा सरकार को देगी। इस समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) बिस्वनाथ रथ ने अन्‍य सदस्‍यों के साथ बैठक में यह बात कही। उन्होंने बताया कि आंतरिक रत्न भंडार खोलने का सर्वसम्मति से फैसला हुआ। जिसकी तैयारी हो चुकी है।

मंदिर के रत्न भंडार में 12वीं शताब्दी के बहुमूल्य आभूषण हैं। जो लंबे समय से भक्तों और राजाओं द्वारा भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा को भेंट किए गए। यह रत्न भंडार मंदिर के काफी अंदर स्थित है। इसमें दो कमरे हैं आंतरिक और बाहरी कक्ष।
जब जगन्नाथ जी और उनके भाई-बहन के सुंदर स्वरूपों को स्वर्ण पोशाक पहनानी होती है, तब बाहरी कक्ष खोला जाता है। प्रत्येक वर्ष जगन्‍नाथ यात्रा के दौरान यह एक प्रमुख अनुष्ठान होता है। केवल प्रमुख त्यौहारों के दौरान ही कक्ष के द्वार खुलते हैं। 2024 से पहले 1978 में रत्न भंडार में जमा खजाने की सूची तैयार की गई थी, लेकिन जब 1985 में फिर से खोला गया तब कोई नई सूची नहीं बनाई गई थी।

12वीं सदी के नियमों के मुताबिक जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार को खोलने के लिए राज्य सरकार की मंजूरी चाहिए है। इसका प्रस्ताव मंदिर प्रबंध समिति के द्वारा आता है। हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने बड़ा मुद्दा बनाकर रत्न भंडार खोलने का वादा किया था। राज्य में सरकार बनते ही बीजेपी ने अपने वादे को पूरा करने का काम क‍िया। हाई लेवल कमेटी मंदिर के अध्यक्ष रथ ने कहा कि श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन के मुख्य प्रशासक को रत्न भंडार की डुप्लीकेट चाबी देने को कहा गया था लेकिन उन्होंने नहीं दी। मंदिर प्रशासन हाल ही में हुई जगन्नाथ रथ यात्रा के आयोजन में व्यस्त था। अब 14 जुलाई को समिति को चाबी जमा करने के लिए कहा गया है। ये भी निर्णय हुआ है कि अगर डुप्लीकेट चाबी काम न कर सकी, तब ताला तोड़कर रत्न भंडार के द्वार खोले जाएंगे। आभूषणों की ल‍िस्‍ट बनाने और रत्न भंडार की मरम्मत के लिए आवश्यक एसओपी पर भी चर्चा हुई है।

इस खबर को भी पढ़ें : महाराष्ट्र में हो रहा है सियासी खेला..अब एनडीए के विधायक रिजार्ट में

इस खबर को भी पढ़ें : झारखंड में एकबार फिर हेमंत सरकार, दिया वीडियो संदेश, बीजेपी पर साधा निशाना

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

‘स्वगणना’ से तय होगा विकास का भविष्य, 10 मई को चलेगा विशेष अभियान

May 9, 2026

जनशक्ति को नमन: शपथ ग्रहण मंच पर पीएम मोदी ने किया साष्टांग प्रणाम

May 9, 2026

बंगाल में सुवेंदु युग शुरू: मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, दिलीप घोष समेत 5 ने ली शपथ

May 9, 2026

RECENT ADDA.

‘स्वगणना’ से तय होगा विकास का भविष्य, 10 मई को चलेगा विशेष अभियान

May 9, 2026

जनशक्ति को नमन: शपथ ग्रहण मंच पर पीएम मोदी ने किया साष्टांग प्रणाम

May 9, 2026

बंगाल में सुवेंदु युग शुरू: मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, दिलीप घोष समेत 5 ने ली शपथ

May 9, 2026

लग्जरी गाड़ियाँ, दो मंजिला मकान और करोड़ों की ठगी : पुलिस के रडार पर ‘काकू’

May 9, 2026

सफायर इंटरनेशनल स्कूल का वो ‘रहस्य’ जो CBI भी नहीं सुलझा सकी

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.