Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»आतंकियों ने पहले पानी मांगा, फिर ताबड़तोड़ बरसा दीं गोलियां
India

आतंकियों ने पहले पानी मांगा, फिर ताबड़तोड़ बरसा दीं गोलियां

By Samsul HaqueJune 13, 20243 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Kathua : जिले के कंडी इलाके के सोहाल गांव में मंगलवार को आतंकियों ने हमला बोल दिया। लोग अपने अपने काम में व्यस्त थे। कुछ लोग खेतों से काम करके लौट रहे थे तो कुछ महिलाएं गांव में चल रही भागवत सुनकर अपने घर पहुंच रहीं थी। तभी अचानक गोलियां चलने की आवाज आई। कुछ देर बाद पता चला कि गांव में आतंकी घुस आए हैं। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने दहशत और मौत के तांडव को खुद बयां किया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि एक घर के बाहर पहुंचे आतंकियों ने पीने के लिए पानी मांगा लेकिन उनकी वेशभूषा देखकर जब कोई आगे नहीं आया। उन्होंने सबसे पहले राज कुमार नामक एक व्यक्ति का गला दबाया और उससे पानी मांगा लेकिन वह किसी तरह अपनी जान बचाकर भाग गया। उसके बाद उन्होंने एक युवक को पकड़ा और उसे दो-तीन थप्पड़ जड़ दिए। वह युवक भी जब अपनी जान बचाकर भागने लगा तो आतंकियों ने उस पर पागलों की तरह गोलियां बरसाना शुरू कर दी। उन्होंने मानसिक रूप से दिव्यांग ओमकार व उसकी पत्नी से भी पानी मांगा लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर आतंकियों ने गोली चला दी जो ओमकार के हाथ में लगी।

ऐसे में पति-पत्नी जोर-जोर से चिल्लाने लगे। उनकी मदद के लिए कोई नहीं आया।उसके बाद आतंकी उसके अगले घर में घुसे, जहां उन्होंने घर के आंगन में एक ड्रम पर बाल्टी रखी थी। उन्होंने बाल्टी लेकर ड्रम से पानी निकाला और प्यास बुझाने के बाद उसी घर के बरामदे में आराम करने लगे। इस बीच सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल लिया था जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

  • लाइट बुझाकर घर में छिपे रहे ग्रामीण

हमले के बाद लोग अपने घरों की तरफ भागे। भागते हुए हर कोई दूसरे को बता रहा था कि गांव में आतंकी घुस आए हैं। घर में पहुंचते ही दरवाजा बंद कर लाइट बुझा दी जा रही थी। घर के अंदर भी कोई तेज आवाज में बात नहीं कर रहा था क्योंकि उन्हें डर था कि कहीं बाहर आतंकी उनकी आवाज न सुन लें। गांव में भागवत कथा का भी आयोजन किया गया था। शाम को अधिकतर महिलाएं कथा सुनकर अपने घरों में पहुंची ही थी कि अचानक गोलियों की आवाज आने लगी थी। इससे पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया था। कुछ ही देर में जम्मू कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और सेना के जवानों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली और आतंकियों के खात्मे के लिए कार्रवाई शुरू कर दी।

इसे भी पढ़ें: भड़के अमित शाह ने मंच पर ही इस नेता को दे डाली ‘चेतावनी’! देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें: बंदूक की नोक पर लूटे 50 लाख, एक बदमाश को लोगों ने दबोचा

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

जनशक्ति को नमन: शपथ ग्रहण मंच पर पीएम मोदी ने किया साष्टांग प्रणाम

May 9, 2026

बंगाल में सुवेंदु युग शुरू: मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, दिलीप घोष समेत 5 ने ली शपथ

May 9, 2026

जालंधर के BSF हेडक्वार्टर के बाहर स्कूटर में धमाका; मचा हड़कंप

May 6, 2026

RECENT ADDA.

‘स्वगणना’ से तय होगा विकास का भविष्य, 10 मई को चलेगा विशेष अभियान

May 9, 2026

जनशक्ति को नमन: शपथ ग्रहण मंच पर पीएम मोदी ने किया साष्टांग प्रणाम

May 9, 2026

बंगाल में सुवेंदु युग शुरू: मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, दिलीप घोष समेत 5 ने ली शपथ

May 9, 2026

लग्जरी गाड़ियाँ, दो मंजिला मकान और करोड़ों की ठगी : पुलिस के रडार पर ‘काकू’

May 9, 2026

सफायर इंटरनेशनल स्कूल का वो ‘रहस्य’ जो CBI भी नहीं सुलझा सकी

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.