चैनपुर: कुरूपगढ़ पुलिस को पशु तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली है। बीती रात की गई एक गुप्त छापेमारी में पुलिस ने 34 गोवंशीय पशुओं को तस्करों के चंगुल से सुरक्षित छुड़ाया। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर भागने में सफल रहे।यह कार्रवाई तब हुई जब कुरूपगढ़ पुलिस को देर रात यह सूचना मिली कि कुछ तस्कर गोवंशीय पशुओं को चैनपुर से कुरूमगाड़ होते हुए कोटाम की तरफ ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही, थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने तुरंत एक टीम बनाई, जिसमें एएसआई अनुज पासवान और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।पुलिस टीम ने बिना देरी किए रोघाडी घाटी के घने जंगली इलाके में रात करीब 3 बजे छापेमारी की। पुलिस की अचानक मौजूदगी देख तस्कर घबरा गए और अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से सभी 34 पशुओं को अपने कब्जे में लिया और उन्हें सुरक्षित रूप से थाने ले आई।फिलहाल, पुलिस फरार तस्करों की तलाश में जुटी हुई है और इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share.
Exit mobile version