अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
चेन्नई— तमिलनाडु के बहुचर्चित करूर भगदड़ मामले की जांच अब एक बेहद संवेदनशील और अहम मोड़ पर पहुंच गई है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार और ‘तमिलगा वेट्री कजगम’ (टीवीके) के प्रमुख थलापति विजय को एक बार फिर पूछताछ के लिए तलब किया है। केंद्रीय एजेंसी ने समन जारी कर विजय को आगामी 15 मार्च को दिल्ली मुख्यालय में पेश होने का आदेश दिया है।
Read more — करूर रैली भगदड़: जान बचाने झोपड़ी में घुसी भीड़, लोग ज्यादा हुए तो छप्पर फाड़कर भागे
सिर्फ विजय ही नहीं, बल्कि करूर के विधायक वी. सेंथिल बालाजी पर भी जांच की आंच पहुंची है। उन्हें 17 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। सीबीआई का मानना है कि इस दर्दनाक हादसे की कड़ियों को जोड़ने के लिए इन दोनों से आमने-सामने की पूछताछ जरूरी है।
Read more — करूर त्रासदी के बाद विजय की पहली बड़ी रैली, अभेद्य सुरक्षा घेरा तैयार
याद दिला दें कि थलापति विजय इस साल जनवरी में भी दो बार सीबीआई के सामने पेश हो चुके हैं। उस दौरान उनसे रैली के आयोजन, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर घंटों सवाल पूछे गए थे। सूत्रों की मानें तो अब कुछ नए सबूत और तथ्य हाथ लगे हैं, जिन्हें स्पष्ट करने के लिए उन्हें दोबारा बुलाया गया है। वहीं, विधायक सेंथिल बालाजी से स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक तैयारियों और आयोजन में उनकी भूमिका को लेकर सवाल दागे जाएंगे।
यह पूरा विवाद 27 सितंबर 2025 की उस काली तारीख से जुड़ा है, जब करूर में विजय की एक विशाल राजनीतिक रैली के दौरान अचानक भगदड़ मच गई थी। उस हादसे में कई मासूमों की जान चली गई थी और सैकड़ों लोग घायल हुए थे। पहले इस मामले की जांच राज्य की एसआईटी कर रही थी, लेकिन बाद में सुप्रीम कोर्ट ने इसकी गंभीरता देखते हुए जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंप दिया था। अब 15 मार्च को होने वाली इस पूछताछ पर पूरे देश की निगाहें टिकी हैं।
Read more — एक्टर विजय की पार्टी को BJP का न्योता, तमिलनाडु में सियासी हलचल तेज

