अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Patna News : बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को एक तीखी प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार पर जमकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से सरकार आयोगों में नियुक्तियां कर रही है, ऐसा प्रतीत होता है कि अब “जीजा आयोग” और “मेहरारू आयोग” भी बना देना चाहिए।
तेजस्वी ने स्पष्ट आरोप लगाते हुए कहा कि हाल ही में गठित आयोगों में चिराग पासवान और संतोष मांझी के जीजा, एक सांसद (शांभवी चौधरी) के पति और एक वरिष्ठ अधिकारी की पत्नी को सदस्य बनाया गया है। उन्होंने इसे सीधा-सीधा परिवारवाद की पराकाष्ठा करार दिया और तंज कसते हुए कहा, “हमने पहले मजाक में ‘जमाई आयोग’ बनाने की बात कही थी, लेकिन अब तो जीजा और मेहरारू आयोग भी सरकार बना ही दे।”
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा और कहा कि जब वे बिहार आते हैं तो विपक्षी दलों पर परिवारवाद का आरोप लगाकर गाली देकर चले जाते हैं, लेकिन उन्हें अपने गठबंधन में दिखता परिवारवाद नजर नहीं आता।
तेजस्वी ने यह भी कहा कि जो लोग खुद को सुशासन का मसीहा बताते हैं, उनके शासन में परिवारिक संबंध ही चयन की सबसे बड़ी योग्यता बन गए हैं। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और आने वाले समय में इसका जवाब जरूर देगी।
तेजस्वी यादव के इस बयान से राजनीतिक हलकों में हलचल है, वहीं सोशल मीडिया पर भी इस बयान को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। तेजस्वी के इस तंज भरे वार्तालाप को विपक्ष ने समर्थन दिया है, जबकि एनडीए खेमे ने इसे केवल “राजनीतिक स्टंट” करार दिया है।

