Patna News: जन शक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने गुरुवार को महुआ विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल करने से पहले कहा कि उनके साथ माता-पिता और दादी का आशीर्वाद है, इसलिए उनके सामने कोई भी विपक्षी चुनौती मायने नहीं रखती। तेज प्रताप नामांकन के समय दादी की तस्वीर भी साथ लाए थे और उन्होंने मीडिया से कहा कि वह उनके आशीर्वाद के साथ ही चुनावी मैदान में उतरेंगे।

तेज प्रताप ने कहा, “मेरे माता-पिता मेरे साथ हैं, दादी का आशीर्वाद मेरे साथ है और गुरु वृंदावन से मेरे लिए प्रार्थना कर रहे हैं। महुआ की जनता का प्रेम मेरा सबसे बड़ा सहारा है।” उन्होंने कहा कि जब परिवार और गुरु का आशीर्वाद मिलता है, तब कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होती।

राजद से निष्कासित किए जाने के बाद तेज प्रताप ने खुद की पार्टी जन शक्ति जनता दल बनाई है और इस बार महुआ से प्रत्याशी हैं। तेज प्रताप ने भरोसा जताया कि महुआ की जनता का समर्थन और प्यार ही उनकी जीत की असली ताकत बनेगा।

Share.
Exit mobile version