जारी प्रखंड अन्तर्गत रा.उत्क्र.प्लस टू उच्च वि.जारी के सभागार मे शिक्षक अभिभावक मिंटिंग का आयोजन किया गया जिसका मुख्य अतिथि जीप सदस्य दिलीप बड़ाईक रहे मुख्य अतिथि ,शिक्षक एवं अभिभावकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर मिंटिंग का शुभारंभ किया गया।विद्यालय मे शत प्रतिशत उपस्थित दर्ज करने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया।वहीं मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि जीप सदस्य ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि अगर बच्चों का भविष्य बनाना है तो प्रतिदिन विद्यालय अपने बच्चों को समय पर स्कूल भेजें।
सरकार आपके बच्चों के लिए हर सुविधा दे रही है सिर्फ आप अपने बच्चों को स्कूल समय पर भेंजे।एचम जोसेफा टोप्पो ने आगामी बोर्ड परीक्षा मे शामिल हो रहे बच्चों से अपील करते हुए कहा कि अब जिनका 75 प्रतिशत उपस्थिति नही होगी उन्हें फार्म भरने की अनुमति नही है इसलिए बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेंजे साथ ही कहा कि बच्चों को देखा गया है कि जो बच्चे प्रतिदिन स्कूल आते हैं उनका रिजल्ट अच्छा होता है और जो बच्चो छोड़ छोड़कर स्कूल आते है उनका ही रिजल्ट खराब होता है इस मै आप सभो से निवेदन करती हूं कि बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेंजे।मौके पर सीसी करमटोली मुखिया फुलमाईत देवी, रोशन बखला, विक्टोरिया एक्का, अमिता तिर्की,अशोक खलखो,राजीव रंजन मिंज,अशोक केरकेट्टा, नवीन कुमार सिंह,तस्लीम रजा,, सरोज केरकेट्टा,कान्ताग्रेस जोजवार, जोसेफा टोप्पो,बसन्ती केरकेट्टा,अध्यक्ष लौरेन्स किस्पोट्टा सहित विद्यार्थी उपस्थित थे।
जारी से रवि रंजन कुमार की रिपोर्ट



