चैनपुर: लूथरन उच्च विद्यालय चैनपुर में आज गुरुवार को एक सफल शिक्षक-अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रतिमा एक्का ने की।इस अवसर पर, मैट्रिक बोर्ड परीक्षा 2025 में विद्यालय के शीर्ष पाँच विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में रूसिल उरांव (85.20%), संदीप उरांव (77.20%), चांदनी कुमारी (73.40%), प्रियंका कुमारी (72.20%) और राजन राम (71%) शामिल रहे।कार्यक्रम का संचालन रोहित कुमार ने कुशलतापूर्वक किया। इस दौरान, विभिन्न शिक्षक-शिक्षिकाओं जैसे शांति प्रकाश बेक, संध्या गीध, अनमोल एक्का, कमल किशोर किंडो, अचल प्रतीक एक्का, आनंद रक्षित मिंज, और ख्रीस्त रोशनी कुजूर ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को संबोधित किया। विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने सभी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।यह बैठक विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षकों और अभिभावकों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने में सहायक सिद्ध हुई।



