अपनी भाषा चुनेें :
रांची। Talk-To-DC के माध्यम से उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ग्रामीणों की शिकायत सुनेंगेे औेर उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की दिशा में ठोस पहल करेंगे। इसे लेकर उपायुक्त नेे गुरुवार 6 मार्च 2025 को NIC सभागार में संबंधित पदाधिकारियों संग एक महत्वपूर्ण बैठक की। Talk-To-DC की शुरुआत उपायुक्त द्वारा 8 मार्च 2025 से की जायेगी, जिसमें ग्रामीण अथवा आम जन पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 1 बजे तक प्रज्ञा केंद्रों के माध्यम से अपनी शिकायतों को उपायुक्त तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पहुंचा सकेंगे। इस दौरान सभी संबधित विभागों के नोडल पदाधिकारी एवं जिला के सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े रहेंगे। जिन पंचायतों में प्रज्ञा केंद्र की सुविधा नहींं है, वहां के नजदीकी पंचायत सचिवालय भवन में उपस्थित होकर नागरिक अपनी समस्या से उपायुक्त को अवगत करा सकेंगे। उक्त जानकारी देते हुए उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा जिला प्रशासन आमजनों की शिकायत के निवारण के लिए नई सूचना तकनीक के माध्यम से गुड गवर्नेंस के लिए लगातार कार्य कर रही है। जिला प्रशासन आमजनों की शिकायतों का निष्पादन कराने को लेकर काफ़ी गंभीर है। लोगों की समस्याओं के समाधान कोे लेकर विभिन्न सार्थक पहल की जा रही है।



