Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»चुनाव आयोग और जांच एजेंसियों पर बरसे सुप्रियो भट्टाचार्य, निष्पक्षता पर उठाए सवाल
#Trending

चुनाव आयोग और जांच एजेंसियों पर बरसे सुप्रियो भट्टाचार्य, निष्पक्षता पर उठाए सवाल

Muzaffar HussainBy Muzaffar HussainFebruary 25, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने एक बार फिर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग की कार्यशैली पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने रांची के हरमू स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में चुनाव प्रक्रिया और केंद्रीय जांच एजेंसियों की निष्पक्षता को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की।

मतदाता सूची से नाम कटने का डर

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि झारखंड में आगामी अप्रैल माह से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। उन्होंने आशंका जताई कि इस प्रक्रिया के दौरान कुछ खास समुदायों को निशाना बनाया जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाषा, पहनावा और खान-पान के आधार पर लोगों को “बाहरी” घोषित कर उनके नाम मतदाता सूची से हटाने की कोशिश की जा सकती है।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि राज्य में रहने वाले बांग्लाभाषी और अल्पसंख्यक समुदाय के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भट्टाचार्य ने चुनाव आयोग को चेतावनी देते हुए कहा कि उच्चतम न्यायालय के हालिया फैसले के बाद अब आयोग की पूरी प्रक्रिया न्यायिक निगरानी में रहेगी, इसलिए उसे अपनी खोई हुई साख वापस पाने के लिए पूरी पारदर्शिता के साथ काम करना चाहिए।

जांच एजेंसियों की भूमिका पर सवाल

सिर्फ चुनाव आयोग ही नहीं, सुप्रियो भट्टाचार्य ने ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) जैसी जांच एजेंसियों को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि एजेंसियां किसी एक राजनीतिक दल को निशाना बनाने के बजाय निष्पक्ष तरीके से काम करें। उनके अनुसार, लोकतंत्र में संवैधानिक संस्थाओं का राजनीतिकरण खतरनाक संकेत है। 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

उंगलियों के सहारे बड़े-बड़े जोड़-घटाव, गुणा-भाग करना मानसिक संतुलन और एकाग्रता की पहचान है: शिव शंकर सिंह

April 19, 2026

सम्राट चौधरी का विपक्ष पर बड़ा हमला: महिला आरक्षण पर नारी शक्ति के साथ हुआ धोखा

April 19, 2026

Delhi-Dehradun Expressway : बिना टैक्स दिए फर्राटे से दौड़ रहे वाहन

April 19, 2026

RECENT ADDA.

उंगलियों के सहारे बड़े-बड़े जोड़-घटाव, गुणा-भाग करना मानसिक संतुलन और एकाग्रता की पहचान है: शिव शंकर सिंह

April 19, 2026

भागलपुर के दो सगे भाइयों ने रचा इतिहास: एक साथ SSC परीक्षा में पाई सफलता

April 19, 2026

सम्राट चौधरी का विपक्ष पर बड़ा हमला: महिला आरक्षण पर नारी शक्ति के साथ हुआ धोखा

April 19, 2026

निर्मली में डिजिटल जालसाजी का भंडाफोड़: फोटो स्टूडियो पर छापेमारी, एक गिरफ्तार

April 19, 2026

किशनगंज SDPO ऑफिस में संदिग्धों की एंट्री, थार समेत तीन हिरासत में

April 19, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.