East Champaran : बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने रविवार को मोतिहारी के कैलाश नगर, मजुंराहा में सेवानिवृत शिक्षकों को सम्मानित किया। उन्होंने शिक्षक उमाशंकर ठाकुर और हरेंद्र सिंह को अंगवस्त्र और बुके भेंट कर सम्मान प्रदान किया।

इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि समाज के निर्माण और देश की प्रगति में शिक्षकों की अहम भूमिका होती है। एक शिक्षक ही आने वाली पीढ़ियों को सही दिशा देकर मजबूत नागरिक बनाता है। इसलिए शिक्षकों को वास्तविक सम्मान का हकदार बताया और कहा कि वे अपने क्षेत्र के सेवानिवृत शिक्षकों को सम्मानित कर गर्व का अनुभव कर रहे हैं। सम्मान पाकर शिक्षकों ने भी मंत्री की इस पहल की प्रशंसा की। मौके पर कई शिक्षक और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने इस कार्यक्रम को प्रेरणादायक बताया।

Share.
Exit mobile version