Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Uncategorized»मधु बाजार में अचानक लगी आग से मचा हड़कंप, 20 लाख का नुकसान
Uncategorized

मधु बाजार में अचानक लगी आग से मचा हड़कंप, 20 लाख का नुकसान

Faizal HaqueBy Faizal HaqueMarch 7, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Chaibasa news :  पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा के मधु बाजार स्थित एक रेस्टोरेंट में शनिवार सुबह भीषण आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा रेस्टोरेंट जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक रेस्टोरेंट के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान पूरी तरह नष्ट हो चुका था। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार तड़के मधु बाजार स्थित रोलेक्स रेस्टोरेंट में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे रेस्टोरेंट को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत रेस्टोरेंट संचालक अनिल कुमार अग्रवाल को सूचना दी और साथ ही अग्निशमन विभाग को भी घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया और आसपास की दुकानों को सुरक्षित कर लिया। हालांकि आग बुझने तक रेस्टोरेंट के भीतर रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था।

रेस्टोरेंट संचालक अनिल कुमार अग्रवाल ने बताया कि आग लगने से रेफ्रिजरेटर, एयर कंडीशनर, पंखे, फर्नीचर, रसोई के उपकरण और जरूरी दस्तावेज पूरी तरह जल गए। उन्होंने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि आसपास की दुकानों तक फैलने का खतरा पैदा हो गया था। दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

संचालक के अनुसार आग से करीब 20 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम आग लगने के कारणों की जांच में जुट गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चाईबासा में अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत

March 15, 2026

राखामाइंस स्टेशन पर गूंजी उत्कल की सीटी, सांसद ने दिखाई हरी झंडी

March 8, 2026

पश्चिमी सिंहभूम में अवैध खनन पर बड़कुंवर गागराई का बड़ा आरोप

March 7, 2026

RECENT ADDA.

सोशल मीडिया सुरक्षा: अपने डेटा को कैसे सुरक्षित रखें?

March 31, 2026

भारत से राहत लेकर लौट रहे ईरानी विमान पर अमेरिकी हमला, ईरान ने कहा- ये वॉर क्राइम

March 31, 2026

भारत की ‘काले जादू की राजधानी’ में नेताओं का डेरा, जीत के लिए तंत्र-मंत्र का सहारा!

March 31, 2026

यहां ना सड़कें हैं ना कारें, सिर्फ बत्तखों की आवाज, नाव पर ऑफिस: नॉर्थ वेनिस की कूल लाइफ!

March 31, 2026

अमेरिका-ईरान जमीनी युद्ध: इजरायल का कोई समर्थन नहीं, क्यों लग रहा डर?

March 31, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.