Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Uncategorized»राखामाइंस स्टेशन पर गूंजी उत्कल की सीटी, सांसद ने दिखाई हरी झंडी
Uncategorized

राखामाइंस स्टेशन पर गूंजी उत्कल की सीटी, सांसद ने दिखाई हरी झंडी

Faizal HaqueBy Faizal HaqueMarch 8, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के राखामाइंस रेलवे स्टेशन पर शनिवार को ट्रेन संख्या 18477/18478 पुरी–योगनगरी ऋषिकेश–पुरी उत्कल एक्सप्रेस के नए ठहराव की सुविधा का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान स्टेशन परिसर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और रेल यात्री मौजूद रहे तथा ट्रेन के नए स्टॉपेज का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

राखामाइंस और आसपास के क्षेत्रों के लोगों की ओर से लंबे समय से इस ट्रेन के ठहराव की मांग की जा रही थी। अब इस मांग के पूरी होने से स्थानीय लोगों में काफी खुशी देखी गई। लोगों ने सांसद विद्युत वरण महतो और रेलवे प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सुविधा से क्षेत्र के यात्रियों को दूर-दराज के शहरों तक यात्रा करने में काफी सहूलियत मिलेगी।

Read more: बच्चा चोरी के शक में युवक-युवती को घेरा, भीड़ ने की मारपीट

इस मौके पर खड़गपुर मंडल की अपर मंडल रेल प्रबंधक (ऑपरेशन) मनीषा गोयल, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक निशांत कुमार, मंडल के अन्य रेलवे अधिकारी, डीआरयूसीसी के सदस्य तथा कई स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि उत्कल एक्सप्रेस के इस ठहराव से राखामाइंस और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को अब सीधे पुरी और योगनगरी ऋषिकेश जैसे प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक यात्रा करने में काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे से लगातार संवाद किया जा रहा है और भविष्य में भी इस दिशा में प्रयास जारी रहेंगे।

रेलवे अधिकारियों ने भी भरोसा दिलाया कि यात्रियों की सुविधा और बेहतर रेल सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए रेलवे प्रशासन लगातार प्रयासरत है। उत्कल एक्सप्रेस के नए ठहराव से अब स्थानीय यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिल सकेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

आजादनगर में बाइक चोर तौफीक गिरफ्तार: जेल से छूटते ही फिर शुरू किया ‘धंधा’!

March 24, 2026

जमशेदपुर में बड़ा हादसा: सी-रोड में फ्रिज ब्लास्ट से घर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

March 24, 2026

ड्यूटी के दौरान ट्रेन मैनेजर की मौ’त, रेलवे व्यवस्था पर उठे सवाल

March 18, 2026

RECENT ADDA.

सोशल मीडिया सुरक्षा: अपने डेटा को कैसे सुरक्षित रखें?

March 31, 2026

भारत से राहत लेकर लौट रहे ईरानी विमान पर अमेरिकी हमला, ईरान ने कहा- ये वॉर क्राइम

March 31, 2026

भारत की ‘काले जादू की राजधानी’ में नेताओं का डेरा, जीत के लिए तंत्र-मंत्र का सहारा!

March 31, 2026

यहां ना सड़कें हैं ना कारें, सिर्फ बत्तखों की आवाज, नाव पर ऑफिस: नॉर्थ वेनिस की कूल लाइफ!

March 31, 2026

अमेरिका-ईरान जमीनी युद्ध: इजरायल का कोई समर्थन नहीं, क्यों लग रहा डर?

March 31, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.