Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»झारखंड में स्टील, स्वच्छ ऊर्जा और कौशल विकास को मिलेगी नई रफ्तार
#Trending

झारखंड में स्टील, स्वच्छ ऊर्जा और कौशल विकास को मिलेगी नई रफ्तार

Muzaffar HussainBy Muzaffar HussainJanuary 24, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

लंदन/रांची। झारखंड में औद्योगिक निवेश और सतत विकास को नई दिशा देने की पहल के तहत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से लंदन में नवीन जिंदल समूह के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। यह बैठक दो जनवरी 2026 को रांची में मुख्यमंत्री और नवीन जिंदल के बीच हुई बातचीत का विस्तार मानी जा रही है, जिसमें झारखंड सरकार और नवीन जिंदल समूह के बीच सहयोग को और मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक के दौरान इस्पात उद्योग, स्वच्छ ऊर्जा, बिजली ढांचे के विकास, कौशल प्रशिक्षण और सतत औद्योगिक विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। नवीन जिंदल समूह ने झारखंड में स्टील उत्पादन, हरित ऊर्जा परियोजनाओं और ऊर्जा अवसंरचना के क्षेत्र में संभावित निवेश को लेकर गहरी रुचि दिखाई। दोनों पक्षों ने राज्य में पर्यावरण अनुकूल और कम कार्बन अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति जताई।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड सरकार की औद्योगिक नीतियों, निवेश अनुकूल माहौल और स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। वहीं, नवीन जिंदल समूह ने राज्य में दीर्घकालिक साझेदारी की संभावनाओं पर सकारात्मक रुख दिखाया।

बैठक में मरांग गोमके छात्रवृत्ति योजना की सराहना करते हुए उच्च शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में सहयोग पर भी चर्चा हुई। इसके तहत झारखंड के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति, प्रशिक्षण कार्यक्रम और क्षमता निर्माण की योजनाओं पर विचार किया गया। कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को बेहतर रोजगार अवसर देने और संस्थानों की क्षमता बढ़ाने पर भी सहमति बनी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चन्दनकियारी में मजदूर दिवस धूम! शहीदों को श्रद्धांजलि, 8 घंटे काम की लड़ाई जारी

May 2, 2026

AAP छोड़ BJP में आए संदीप पाठक पर शिकंजा! पंजाब में दो FIR, पुलिस दिल्ली पहुंची

May 2, 2026

दोपहर 11:42 बजे मोबाइल में ‘एसओएस’ वाली आवाज! अलर्ट से यूजर्स चौंके, यह थी वजह

May 2, 2026

RECENT ADDA.

चन्दनकियारी में मजदूर दिवस धूम! शहीदों को श्रद्धांजलि, 8 घंटे काम की लड़ाई जारी

May 2, 2026

AAP छोड़ BJP में आए संदीप पाठक पर शिकंजा! पंजाब में दो FIR, पुलिस दिल्ली पहुंची

May 2, 2026

दोपहर 11:42 बजे मोबाइल में ‘एसओएस’ वाली आवाज! अलर्ट से यूजर्स चौंके, यह थी वजह

May 2, 2026

राघव चड्ढा का ‘डिजिटल दिवाला’! BJP में आते ही जेन-जेड ने दिखाया ‘अनफॉलो’ तेवर

May 2, 2026

बंगाल चुनाव में ‘पुनर्मतदान बम’! EVM गड़बड़ी पर 15 बूथों पर फिर वोटिंग शुरू

May 2, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.