अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Ranchi : उपायुक्त मंजुनाथ भजन्त्री से राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर महाधिवक्ता श्री रंजन ने अपनी नव प्रकाशित पुस्तक “Baba Baidyanath Jyotirlinga Deoghar : A Touch of the Divine” (दिव्यता का स्पर्श) उन्हें भेंट स्वरूप प्रदान की। यह कृति देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग धाम के धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर आधारित है। पुस्तक में न केवल ज्योतिर्लिंग की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि का वर्णन किया गया है, बल्कि तीर्थस्थल के सामाजिक और सांस्कृतिक प्रभाव को भी विशेष रूप से उजागर किया गया है। इस मौके पर उपायुक्त श्री भजन्त्री ने लेखक के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह पुस्तक आने वाली पीढ़ियों को देवघर धाम की महान परंपरा और आस्था की विरासत से परिचित कराएगी।

