Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने को SSB सतर्क, DIG राजेश टिक्कू ने दिए कड़े निर्देश
#Trending

भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने को SSB सतर्क, DIG राजेश टिक्कू ने दिए कड़े निर्देश

By Muzaffar HussainJune 15, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Araria News : भारत-नेपाल खुली सीमा पर सुरक्षा को मजबूत करने और तस्करी व अपराध पर लगाम लगाने के उद्देश्य से शनिवार को एसएसबी पूर्णिया रेंज के DIG राजेश कुमार टिक्कू ने जोगबनी स्थित मुख्य बॉर्डर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया बल्कि जवानों को सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा को लेकर विशेष दिशा-निर्देश भी दिए।

जोगबनी बॉर्डर पर पहुंचे DIG टिक्कू ने सीमा पर नागरिकों की आवाजाही, पहचान पत्र जांच प्रक्रिया और वाहनों की तलाशी जैसी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने आधे घंटे से अधिक समय तक बॉर्डर पर रुककर ऑन ड्यूटी अधिकारियों व जवानों से बातचीत की और उनकी कार्यप्रणाली की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने जवानों को सीमावर्ती क्षेत्रों में किसी भी संदिग्ध गतिविधि को तुरंत गंभीरता से लेने और उसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश दिए। साथ ही, DIG ने भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त पेट्रोलिंग की जानकारी भी अधिकारियों से ली और उसे और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया।

DIG टिक्कू ने कहा कि सीमा पर रहने वाले नागरिकों की सुरक्षा के साथ-साथ सीमा पार से होने वाली तस्करी और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण बेहद जरूरी है। इसके लिए हर जवान को सतर्क और जिम्मेदार रहना होगा। उन्होंने बॉर्डर पर तकनीकी उपकरणों के उपयोग, निगरानी प्रणाली को मजबूत करने और चेकिंग प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया।

इस दौरान SSB के कमांडेंट सुरेन्द्र विक्रम, जोगबनी कैंप प्रभारी आनंद सिंह भंडारी समेत कई अधिकारी और जवान उपस्थित रहे। निरीक्षण से स्थानीय अधिकारियों में सक्रियता बढ़ी है और सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। यह औचक निरीक्षण न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा थी, बल्कि यह भी संकेत था कि सीमावर्ती क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026

92 स्कूलों पर गिरेगी गाज, बढ़ाई गई फीस होगी वापस, DC ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

May 9, 2026

RECENT ADDA.

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.