Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»खड़े ट्रैक्टर से भिड़ी तेज रफ्तार कार, एक की मौत, दो की हालत गंभीर
Jharkhand

खड़े ट्रैक्टर से भिड़ी तेज रफ्तार कार, एक की मौत, दो की हालत गंभीर

Public AddaBy Public AddaMarch 19, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया-धालभूमगढ़ मुख्य सड़क पर पीडी बागान के समीप बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार संख्या जेएच 05ईई 9903 में सवार तीन युवक चाकुलिया से धालभूमगढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े पुआल से लदे ट्रैक्टर (जेएच-22 एफ 1986) के पीछे कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान चाकुलिया प्रखंड के धोबासोल गांव निवासी विश्वजीत मुंडा के रूप में हुई है।

हादसे में घायल मोहित महतो और सन्नी यादव को स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए मोटरसाइकिल से चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक समीर कुमार मोहंती मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वहीं झामुमो नेता कृति सुंदर महतो और गौतम दास भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।

इधर, सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और सड़क किनारे खड़े वाहन को हादसे का कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रांची चिड़ियाघर में मांस की सप्लाई ठप, टेंडर प्रक्रिया में फंसा पेंच और ‘आजादबस्ती कांड’ का साया

March 28, 2026

फ्लाईओवर निर्माण की रफ़्तार के बीच पानी का संकट, बूटी प्रमंडल ने जारी किया अलर्ट

March 28, 2026

भविष्य के प्रबंधकों को मिला उप-राष्ट्रपति का मार्गदर्शन, उलिहातू में दी श्रद्धांजलि

March 28, 2026

RECENT ADDA.

रांची चिड़ियाघर में मांस की सप्लाई ठप, टेंडर प्रक्रिया में फंसा पेंच और ‘आजादबस्ती कांड’ का साया

March 28, 2026

फ्लाईओवर निर्माण की रफ़्तार के बीच पानी का संकट, बूटी प्रमंडल ने जारी किया अलर्ट

March 28, 2026

भविष्य के प्रबंधकों को मिला उप-राष्ट्रपति का मार्गदर्शन, उलिहातू में दी श्रद्धांजलि

March 28, 2026

वार्ड कार्यालयों की सूरत बदलने की तैयारी, जनता को नहीं काटने होंगे निगम के चक्कर

March 28, 2026

निगम के कॉम्पैक्टर से टकराई अनियंत्रित कार, गढ़वा के दिलीप तिवारी का निधन

March 28, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.