Ranchi : आईफा इंटरनेशनल, रांची द्वारा मातृ दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें देशभक्ति और मातृत्व की भावना को एक साथ समर्पित करते हुए “भारत माता” थीम पर कार्ड मेकिंग और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस आयोजन ने बच्चों को अपनी कला और रचनात्मकता को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने भावनात्मक संदेशों और कलात्मक डिजाइनों के ज़रिए भारत माता के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। वहीं, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में छोटे-छोटे बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानियों, भारत माता और विभिन्न सांस्कृतिक पात्रों का रूप धारण कर मंच पर अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मातृ दिवस के माध्यम से बच्चों में मातृत्व और देशभक्ति की भावना को जागृत करना था। इस पहल की सराहना करते हुए आईफा के निदेशक मोहम्मद साबिर हुसैन ने कहा कि इस तरह के रचनात्मक कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उनके सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कला और संस्कृति के प्रति सम्मान विकसित करना वर्तमान समय की आवश्यकता है।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जूनियर ग्रुप में प्रथम स्थान पर आयात और अलीजा रहे, द्वितीय स्थान पर हुमरा और एलिजा तथा तृतीय स्थान पर आईजा फातिमा रहीं। वहीं, सीनियर ग्रुप में अनन्या श्री और सौम्या सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया, दूसरे स्थान पर जूनेरा अख्तर और आयशा अख्तर रहीं और तीसरे स्थान पर हुमैरा जावेद एवं सिद्रा ने स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में निर्णायक मंडल के सदस्यों शगुफ्ता बानो, शिल्पा और आलिया का विशेष योगदान रहा। आयोजन की सफलता में असम और अलमासन के सहयोग को भी सराहा गया।

Share.
Exit mobile version