Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Bihar»ऑर्केस्ट्रा में ‘फरमाइशी गीत’ पर खूनी खेल: नगई गांव में बारातियों पर हमला, एक की मौत
Bihar

ऑर्केस्ट्रा में ‘फरमाइशी गीत’ पर खूनी खेल: नगई गांव में बारातियों पर हमला, एक की मौत

By Samsul HaqueMay 8, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
सीवान में ऑर्केस्ट्रा विवाद में दुल्हे के चाचा की हत्या।
सीवान में ऑर्केस्ट्रा विवाद में दुल्हे के चाचा की हत्या।
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Siwan: बिहार के सीवान जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां शादी की शहनाइयां अचानक मातम की चीखों में बदल गईं। चैनपुर थाना क्षेत्र के नगई गांव में गुरुवार की रात एक शादी समारोह के दौरान ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम में फरमाइशी गीत बजाने को लेकर हुआ मामूली विवाद इतना बढ़ा कि चाकूबाजी में दूल्हे के चाचा की जान चली गई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव का माहौल है।

ऑर्केस्ट्रा बना विवाद की जड़

जानकारी के अनुसार, रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के हरनाथपुर लक्ष्मीपुर निवासी ओम प्रकाश शाह के पुत्र मनीष कुमार साह अपने भतीजे की बारात लेकर नगई गांव पहुंचे थे। द्वार पूजा की रस्म के बाद जनवासे में ऑर्केस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था। रात करीब साढ़े बारह बजे किसी खास गाने को बजाने की फरमाइश को लेकर बारातियों और गांव के कुछ युवकों के बीच कहासुनी हो गई। उस वक्त बुजुर्गों ने मामला शांत करा दिया था।

घात लगाकर किया हमला

शांति की कोशिशें तब नाकाम हो गईं जब थोड़ी देर बाद गांव के कुछ मनचले युवक दोबारा जनवासे पहुंचे और बारातियों पर चाकुओं से हमला बोल दिया। इस हमले में मनीष कुमार साह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन जख्म इतने गहरे थे कि उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

आरोपी के दरवाजे पर शव रख प्रदर्शन

मनीष की मौत की खबर मिलते ही शादी वाले घर में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद आक्रोशित परिजन शव लेकर सीधे नगई गांव पहुंच गए हैं। परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा इस कदर चरम पर है कि वे आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। चर्चा है कि आक्रोशित लोग आरोपी के दरवाजे पर ही मृतक का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में हैं।

पुलिस छावनी में तब्दील हुआ गांव

स्थिति की गंभीरता और सांप्रदायिक या सामाजिक तनाव बढ़ने की आशंका को देखते हुए नगई गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। चैनपुर थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर डटे हुए हैं और परिजनों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

बिहार: 80+ बुजुर्गों को अब घर बैठे राशन, मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा एलान

May 8, 2026

फूहड़ गानों से बिगड़ती है मनोवृत्ति: पदभार संभालते ही एक्शन में आए डॉ. प्रमोद कुमार

May 8, 2026

पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर बर्बर लाठीचार्ज: पुलिस ने सड़कों पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, कई के सिर फटे

May 8, 2026

RECENT ADDA.

बिहार: 80+ बुजुर्गों को अब घर बैठे राशन, मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा एलान

May 8, 2026

फूहड़ गानों से बिगड़ती है मनोवृत्ति: पदभार संभालते ही एक्शन में आए डॉ. प्रमोद कुमार

May 8, 2026

पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर बर्बर लाठीचार्ज: पुलिस ने सड़कों पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, कई के सिर फटे

May 8, 2026

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नीतीश से मिले सम्राट चौधरी; आधे घंटे तक चली ‘सीक्रेट’ मंत्रणा

May 8, 2026

पर्यटन मंत्री बने केदार प्रसाद गुप्ता; बोले- बिहार की विरासत को दिलाएंगे वैश्विक पहचान

May 8, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.